फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Congratulated the wife on her birthday by video calling... then hanged herself

Lucknow News : पत्नी को वीडियो कॉल कर जन्मदिन की बधाई दी...फिर लगा ली फांसी

Wed, 09 Aug 2023 12:28 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 09 Aug 2023 12:28 AM IST
सार

पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। खुदकुशी की वजह साफ नहीं हो सकी है। तफ्तीश जारी है।

विज्ञापन
Lucknow News: Congratulated the wife on her birthday by video calling... then hanged herself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

लखनऊ में पारा के आदर्श विहार इलाके में एक पुरोहित ने सोमवार शाम पत्नी को वीडियो कॉल कर जन्मदिन की बधाई दी और अचानक गले में फंदा डालने के बाद कॉल कट कर दी। आनन-फानन पत्नी ने उसके दोस्तों को फोनकर घर भेजा। वे दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए तो देखा कि पुरोहित का शव फंदे से झूल रहा था। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। खुदकुशी की वजह साफ नहीं हो सकी है। तफ्तीश जारी है।

विज्ञापन


आदर्श विहार निवासी पुरोहित संतोष कुमार झा (48) घर पर अकेले रहते थे। पत्नी योगिता दिल्ली में दोनों बच्चों मोहन और यशिका के साथ रहती हैं। योगिता के मुताबिक सोमवार शाम 6:35 बजे संतोष ने उनको वीडियो कॉल कर जन्मदिन की बधाई दी और बहकी-बहकी बातें करने लगे। वह बार-बार कह रहे थे कि कभी कुछ गलत किया हो तो माफ कर देना। योगिता कुछ समझ नहीं पा रही थीं।
विज्ञापन


इसी दौरान संतोष ने अपने गले में फांसी का फंदा डाल लिया। योगिता कुछ कह पातीं, इससे पहले कॉल कट हो गई। योगिता ने इसकी जानकारी पारा में रहने वाले संतोष के दोस्त को दी तो वह संतोष के घर पहुंचे। दरवाजा न खोलने पर कुछ लोग इकट्ठा हुए और दरवाजा तोड़ दिया। भीतर कमरे में गए तो संतोष का शव लटकता मिला। इस पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले मजाक लगा...फिर मौत की खबर आई
योगिता ने बताया कि कुछ देर तक उनको मजाक लगा, लेकिन जब उन्होंने कई बार कॉल की और उसका जवाब नहीं मिला तब अनहोनी की आशंका हुई। इसके कुछ देर बाद ही पता चला कि संतोष ने फांसी लगा ली है। योगिता पति की मौत से सदमे में हैं। वह समझ ही नहीं पा रही हैं कि आखिर संतोष ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया।


योगिता ने बताया कि उनका जन्मदिन आठ अगस्त को था। सात तारीख की शाम को जब संतोष ने जन्मदिन की बधाई दी तो कुछ अटपटा लगा। मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पारा इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि खुदकुशी करने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। आशंका है कि संतोष अवसाद में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed