फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: CM Yogi said, riots have been locked in the state, now festivals are happening instead of nuisan

Lucknow News : सीएम योगी ने कहा, प्रदेश में दंगों पर लगा दिया ताला, अब उपद्रव नहीं उत्सव हो रहे हैं

Sun, 07 May 2023 08:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 07 May 2023 08:30 PM IST
सार

योगी ने रविवार को निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में अलीगढ़, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। योगी ने कहा कि जातिवादी-परिवारवादी दलों ने प्रदेश को बर्बाद किया था।

विज्ञापन
Lucknow News: CM Yogi said, riots have been locked in the state, now festivals are happening instead of nuisan
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में विपक्षी दलों की सरकार के शासन में उपद्रव होते थे, लेकिन बीते छह साल से यूपी में उपद्रव नहीं बल्कि उत्सव हो रहे हैं। सरकार ने दंगों पर अलीगढ़ का ताला लगा दिया है। योगी ने रविवार को निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में अलीगढ़, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। योगी ने कहा कि जातिवादी-परिवारवादी दलों ने प्रदेश को बर्बाद किया था। लेकिन अब सुदृढ़ कानून व्यवस्था प्रदेश की पहचान बन गई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अलीगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अलीगढ़ की पहचान कभी ताला, तालीम और तहजीब थी। लेकिन जातिवादी और परिवारवादी लोगों ने यहां के ताला उद्योग को बंद कर दिया। उसके मार्ग में अनेक बाधाएं खड़ी कीं। इन परिवारवादी और जातिवादी दलों को तालीम और तहजीब से कोई मतलब नहीं था। यह लोग बांटो और राज करो की नीति पर चलते थे। उन्होंने अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना, डिफेंस कॉरिडोर के तहत इंडस्ट्रियल एरिया की स्थापना सहित अन्य उपलब्धियां गिनाते हुए जनता से भाजपा प्रत्याशियों के लिए मत एवं समर्थन मांगा।
विज्ञापन


बदायूं में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि छह वर्ष पहले परिवारवादी दल युवाओं के हाथों में तमंचा पकड़ाते थे। लेकिन भाजपा सरकार युवाओं के हाथ में टैबलेट दे रही है। युवाओं के टैलेंट को टेक्नोलॉजी और ट्रेनिंग के साथ जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बन रहे हैं। इसी का नतीजा है कि यूपी तेजी के साथ भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बन रहा है। उन्होंने कहाकि गंगा एक्सप्रेसवे बदायूं से होते हुए गुजर रहा है। एक ओर से मेरठ जुड़ेगा और दूसरी तरफ प्रयागराज।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलिदानी भूमि है शाहजहांपुर
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शाहजहांपुर बलिदानी भूमि है। यहां क्रांतिकारियों की फौज खड़ी करने वाले पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान और ठाकुर रोशन सिंह जैसे महान क्रांतिकारी हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों के कारनामों से प्रदेश की जनता ऊब चुकी थी। ऐसे लोगों को तिलांजलि देकर प्रत्याशी अर्चना वर्मा (भाजपा की महापौर प्रत्याशी ) ने विकास का साथ देने वाली पार्टी का दामन थामा है।


मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद की की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार की प्रत्येक योजना को खन्ना शाहजहांपुर में भी लागू कराते हैं। शाहजहांपुर को स्टेट स्मार्ट सिटी योजना में शामिल कराया। गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा। हनुमत धाम में रोपवे की सुविधा करवा रहे हैं। लोक शाहजहांपुर के आसपास सिक्स लेन और फोर लेन सड़कों का जाल बिछा रहे हैं। बाईपास बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed