फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: CM Yogi said, a seven-storey state-of-the-art Agri Mall will open in Lucknow

Lucknow News : सीएम योगी ने कहा, लखनऊ में खुलेगा सात मंजिला अत्याधुनिक एग्री मॉल, कृषि उपज को मिलेगा नया बाजार

Thu, 29 Dec 2022 12:13 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 29 Dec 2022 12:13 AM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि कृषि क्षेत्र में बाजार की अहम भूमिका है। इस मॉल से किसानों को बाजार मिलेगा। यहां किसान सीधे अपने फल, सब्जियों की बिक्री कर सकेंगे। उपभोक्ताओं को भी अच्छी गुणवत्ता के फल, सब्जियां और खाद्यान्न उपलब्ध हो सकेंगे। मॉल में किसानों के विश्राम, पार्किंग की सुविधा होगी। 

विज्ञापन
Lucknow News: CM Yogi said, a seven-storey state-of-the-art Agri Mall will open in Lucknow
सीएम आदित्यनाथ योगी - फोटो : Social Media

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले और उत्पाद की ब्रांडिंग के साथ सही बाजार उपलब्ध हो इसके लिए लखनऊ में सात मंजिला एग्री मॉल स्थापित किया जाए। इसके लिए गोमतीनगर के विकल्प खंड में उपलब्ध लगभग 8000 वर्गमीटर भूमि का प्रयोग उचित रहेगा। उन्होंने इस पर काम शुरू करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


सीएम बुधवार को राज्य कृषि मंडी परिषद के संचालक मंडल की अपने आवास पर बैठक ले रहे थे। इसमें उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में बाजार की अहम भूमिका है। इस मॉल से किसानों को बाजार मिलेगा। यहां किसान सीधे अपने फल, सब्जियों की बिक्री कर सकेंगे। उपभोक्ताओं को भी अच्छी गुणवत्ता के फल, सब्जियां और खाद्यान्न उपलब्ध हो सकेंगे। मॉल में किसानों के विश्राम, पार्किंग की सुविधा होगी। मंडी शुल्क को न्यूनतम करने के बाद भी राजस्व संग्रह में मंडियों का अच्छा योगदान है। चालू वित्तीय वर्ष में अप्रैल से नवंबर तक 972 करोड़ से अधिक की आय मंडी परिषद को हुई है, जो पिछले वित्तीय वर्षों के सापेक्ष ज्यादा है। इस वित्तीय वर्ष 1500 करोड़ के राजस्व संग्रह के लक्ष्य के साथ काम करना चाहिए। 
विज्ञापन


टिशू कल्चर पर जोर
सीएम ने कहा कि कृषि में टिशू कल्चर तकनीक के प्रयोग के अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं। इसे प्रोत्साहित करने और अयोध्या में केले की खेती को बढ़ावा देने के लिए टिशू कल्चर प्रयोगशाला की स्थापना का प्रस्ताव भेजें। कृषि उपजों की ई-नीलामी या डिजिटल प्लेटफॉर्म सर्विस प्रोवाइडर के लिए लाइसेंस बनवाने के लिए मंडी नियमावली में संशोधन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लैब स्थापित करें
सीएम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप जैविक और प्राकृतिक उत्पादों के सत्यापन के लिए सभी मंडल मुख्यालयों पर टेस्टिंग लैब स्थापित कराए जाएं। इसके अलावा इलाज कराने पर मंडी परिषद एवं मंडी समितियों के अधिकारियों, कर्मचारियों को नियमानुसार चिकित्सा प्रतिपूर्ति दी जाए। 


किसानों के लिए वरदान होगा एग्री मॉल
एग्री मॉल किसानों के लिए वरदान होगा। यहां प्राकृतिक खेती के उत्पाद बेचे जा सकेेंगे। किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम मिलेगा। दुकानें आदि बनेंगी तो लोगों को रोजगार मिलेगा। क्षेत्र में एक सशक्त बाजार भी उपलब्ध हो सकेगा। चूंकि किसान बाजार को लेकर आशंकित रहता है, उसे खेती में प्रयोग का डर रहता है कि वह अपनी उपज को कहां बेचेगा। एग्री मॉल इस भय को दूर करेगा। 
- डॉ. एपी राव, निदेशक प्रसार, आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि अयोध्या

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed