फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: CM Yogi along with ministers and MLAs came to watch "The Kerala Story"

Lucknow News : सीएम योगी मंत्रियों-विधायकों के साथ देखने पहुंचे "द केरल स्टोरी", भूपेंद्र चौधरी ने कहा...

Fri, 12 May 2023 04:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 12 May 2023 04:28 PM IST
सार

केरल में हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण कराने के साथ ही उन्हें आतंकी बनाने से संबंधित घटनाओं पर आधरित इस फिल्म की विषय वस्तु को लेकर देश भर में विवाद चल रहा है। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु ने फिल्म के प्रदर्शन पर अपने-अपने राज्यों में प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन
Lucknow News: CM Yogi along with ministers and MLAs came to watch "The Kerala Story"
सीएम योगी ने विधायकों के साथ देखी द केरल स्टोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ बहुचर्चित फ़िल्म 'द केरल स्टोरी' देखी। लोकभवन ऑडिटोरियम में फ़िल्म की विशेष स्क्रीनिंग की गई थी। फिल्म के दौरान मुख्यमंत्री पूरे समय मौजूद रहे। यहां मुख्यमंत्री व मंत्रीगणों के साथ-साथ बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं, स्कूली छात्र-छात्राओं और मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर फिल्म से जुड़े सभी लोगों का अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

विज्ञापन


https://twitter.com/i/status/1656915588294545408

केरल स्टोरी देखने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि मेरा व्यक्तिगत ऐसा मानना है कि, यह एक फ़िल्म नहीं बल्कि सत्य कथाओं पर आधारित आतंकवाद की वास्तविकता है, जिसमें @adah_sharma ने अपने कुशल अभिनय के माध्यम से हमारी बहन-बेटियों के साथ हो रहे षड्यंत्र को बखूबी उजागर किया है। सिनेमा के माध्यम से हमारे समाज को आतंकवादी गतिवधियों से सचेत कर रही इस अदभुत फिल्म को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री करने लिए मुख्यमंत्री योगी का हृदय से आभार करता हूं। समस्त प्रदेशवासियों से निवेदन है कि उन्हें इस फ़िल्म को जरूर देखना चाहिए, जिससे आप किसी गलतफहमी का शिकार होने से खुद को एवं अपने परिवार को भी बचा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed