फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Clerk sacked in disproportionate assets case, action started in Energy Department

Lucknow News : आय से अधिक संपत्ति मामले में लिपिक बर्खास्त, ऊर्जा विभाग में शुरू हुई कार्रवाई

Wed, 07 Jun 2023 10:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 07 Jun 2023 10:35 PM IST
सार

विद्युत वितरण खंड एटा में तैनात राकेश कुमार शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच चल रही थी। पुलिस महानिदेशक (सतर्कता) की जांच आख्या के बाद आरोपी को सुनवाई की मौका दिया गया।

विज्ञापन
Lucknow News: Clerk sacked in disproportionate assets case, action started in Energy Department
आय से अधिक संपत्ति - फोटो : सांकेतिक चित्र

विस्तार

पावर कॉरपोरेशन में आय से अधिक संपत्ति के मामले में बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू हो गई है। एक लिपिक को बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि कुछ के खिलाफ जांच चल रही है। जल्द ही कई लिपिकों एवं इंजीनियरों पर कार्रवाई करने की तैयारी है।

विज्ञापन


विद्युत वितरण खंड एटा में तैनात राकेश कुमार शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच चल रही थी। पुलिस महानिदेशक (सतर्कता) की जांच आख्या के बाद आरोपी को सुनवाई की मौका दिया गया। जांच के दौरान आय और खर्च में करीब 12 लाख 29 हजार का अंतर पाया गया।
विज्ञापन


ऐसे में बुधवार को पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज ने राकेश कुमार को बर्खास्त करने का आदेश दिया है। बताया जाता है कि अभी कई लिपिकों और इंजीनियरों के खिलाफ जांच चल रही है। जांच टीम को जल्द से जल्द सुनवाई पूरी करने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed