फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Chief Secretary Durgashankar Mishra gave instructions, plan to buy wheat through gram panchayats

Lucknow News : मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने दिए निर्देश, ग्राम पंचायतों के जरिये गेहूं खरीद की योजना बनाएं

Wed, 17 May 2023 08:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 17 May 2023 08:03 PM IST
सार

मुख्य सचिव ने कहा कि संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2023 का आयोजन 15 जून 2023 को प्रस्तावित है। इस परीक्षा को नकलविहीन व पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Lucknow News: Chief Secretary Durgashankar Mishra gave instructions, plan to buy wheat through gram panchayats
मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने सभी जिलों में ग्राम पंचायतों के जरिये गेहूं खरीद की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ग्राम प्रधानों को गेहूं खरीद का लक्ष्य देने और सर्वाधिक गेहूं खरीद करने वाले ग्राम प्रधानों को सम्मानित करने का सुझाव दिया। मुख्य सचिव बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये आयोजित रसद, पशुधन, कौशल विकास विभाग की समीक्षा बैठक की।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा कि संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2023 का आयोजन 15 जून 2023 को प्रस्तावित है। इस परीक्षा को नकलविहीन व पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा कि संरक्षित और निराश्रित गोवंश के भरण पोषण के लिये लगभग 80 लाख कुंतल भूसे की आवश्यकता होगी। सभी जिलों को गौ आश्रय स्थल में संरक्षित गोवंश के अनुसार भूसा क्रय एवं दान से प्राप्त करने के लिए लक्ष्य उपलब्ध करा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी जिलाधिकारी भूसे की स्थिति की समीक्षा कर 31 मई तक एक तिहाई भूसे का भंडारण करें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से भुगतान के लिए गो-आश्रय पोर्टल तैयार कराया गया है। कौशल विकास मिशन की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार शत-प्रतिशत युवाओं का पंजीकरण कराकर उन्हें प्रशिक्षित करें। प्रशिक्षण समय से पूरा न कराने वाली एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


बैठक में बताया गया कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन के भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए के 7,86,748 करोड़ रुपये के 5,701 एमओयू को चिंहित किया है। 71,738 करोड़ रुपये के 1,199 एमओयू भूमि पूजन के लिए तैयार है। मुरादाबाद के जिलाधिकारी ने ‘वैध ई-रिक्शा संचालन’* एक सफल प्रयास पर अपना प्रस्तुतीकरण दिया। हाथरस के जिलाधिकारी ने वात्सल्य अभियान ‘हमारा हाथरस-स्वस्थ हाथरस’ विषय पर प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में पशुधन विभाग के अपर मुख्य सचिव पशुधन रजनीश दुबे, उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सुधीर एम बोबड़े सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed