{"_id":"65f885111dd7b2f5300ab07f","slug":"lucknow-news-chief-secretary-also-has-the-responsibility-of-home-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : मुख्य सचिव को गृह की भी जिम्मेदारी, चुनाव आयोग ने प्रमुख सचिव गृह को हटाने का दिया था आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : मुख्य सचिव को गृह की भी जिम्मेदारी, चुनाव आयोग ने प्रमुख सचिव गृह को हटाने का दिया था आदेश
Mon, 18 Mar 2024 11:47 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 18 Mar 2024 11:47 PM IST
सार
आयोग को इस पद के लिए पैनल भेजने के लिए छह से ज्यादा अफसरों के नाम देर शाम तक तय कर लिए गए थे। इन्हीं में से तीन अधिकारियों के नामों का पैनल मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद भारत निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव आयोग के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद को हटाने के आदेश के बाद मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा को गृह विभाग का भी चार्ज दे दिया है। नए प्रमुख सचिव, गृह की तैनाती तक वे इस पद पर बने रहेंगे। आयोग को इस पद के लिए पैनल भेजने के लिए छह से ज्यादा अफसरों के नाम देर शाम तक तय कर लिए गए थे। इन्हीं में से तीन अधिकारियों के नामों का पैनल मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद भारत निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा। संजय प्रसाद प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पद की जिम्मेदारी देखते रहेंगे।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने उन सभी राज्यों में गृह सचिवों को हटा दिया है, जिनके पास सीएम कार्यालय की भी कोई जिम्मेदारी है। इसके साथ ही यूपी में भी संजय प्रसाद से प्रमुख सचिव गृह का चार्ज हटा दिया गया और गृह विभाग का चार्ज स्वतः ही मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा के पास चला गया। आयोग को नए प्रमुख सचिव, गृह की तैनाती के लिए पैनल भेजने की कवायद भी शुरू हो गई। सूत्रों के मुताबिक, इसके लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों मनोज कुमार सिंह, देवेश चतुर्वेदी, दीपक कुमार, अनिल कुमार, अमृत अभिजात, आशीष गोयल, आलोक कुमार और अजय चौहान के नामों पर विचार हुआ। इनमें से ही किन्हीं तीन नामों का पैनल देर रात तक आयोग को भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन