फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: CCTV and panic buttons are being installed in city buses, Ola-Uber and private vehicles

Lucknow News : सिटी बसों, ओला-उबर और प्राइवेट वाहनों में लगाए जा रहे सीसीटीवी और पैनिक बटन

Sun, 29 Oct 2023 02:29 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 29 Oct 2023 02:29 PM IST
सार

यूपी में महिलाओं की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए परिवहन विभाग की बसों, ओला और उबर में सीसीटीवी के साथ पैनिक बटन लगाए जाने की तैयारी चल रही है। 17 नगर निगम और गौतमबुद्धनगर में सीनियर सिटीजन के लिए अत्याधुनिक डे केयर सेंटर बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Lucknow News: CCTV and panic buttons are being installed in city buses, Ola-Uber and private vehicles
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में महिलाओं की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए परिवहन विभाग की बसों, ओला और उबर में सीसीटीवी के साथ पैनिक बटन लगाए जाने की तैयारी चल रही है। 17 नगर निगम और गौतमबुद्धनगर में सीनियर सिटीजन के लिए अत्याधुनिक डे केयर सेंटर बनाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं दिव्यांगजनों के लिए सरकारी और प्राइवेट विभागों में रैंप तो दृष्टिबाधितों के लिए ब्रेल लिपि में जनसूचना अंकित की जा रही है। 

विज्ञापन


21 हजार से अधिक सिटी बसें, ओला-उबर सीसीटीवी और पैनिक बटन से होंगे लैस
सेफ सिटी परियोजना के तहत नगर विकास विभाग की ओर से सीनियर सिटीजन के लिए डे केयर सेंटर की स्थापना की जा रही है। पहले चरण में सभी 17 नगर निगम में अत्याधुनिक डे केयर सेंटर बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। वर्तमान में एक डे केयर सेंटर संचालित है जबकि चार का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। वहीं जल्द ही 12 अन्य डे केयर सेंटर का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा सेफ सिटी परियोजना के तहत 17 नगर निगम और गौतमबुद्धनगर में महिलाओं के साथ बुजुर्गों की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए कुल 21,155 बसों, ओला, ऊबर में सीसीटीवी कैमरे संग पैनिक बटन लगाने के लिए चिन्हित किया गया है। इनमें परिवहन विभाग की 1235 सिटी बसें, 9840 ओला, 1122 उबर और 8958 अन्य प्राइवेट वाहन शामिल हैं। इनमें से परिवहन विभाग की 700 बसों में सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन लगा दिये गये हैं। साथ ही इन्हे यूपी-112 से इंटीग्रेट भी कर दिया गया है जबकि ओला, उबर और अन्य प्राइवेट वाहन सीसीटीवी और पैनिक बटन लगाने की कार्रवाई तेजी से चल रही है। 
विज्ञापन


135 जेब्रा क्रासिंग पर साइनेज तो 49 स्थानों पर बने रैंप
वहीं लोक निर्माण विभाग की ओर से दृष्टिबाधितों के हितोंं को ध्यान में रखते हुए सरकारी और प्राइवेट भवनों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर ब्रेल लिपी में आवश्यक सूचना अंकित की जाएगी। इसके साथ ही दिव्यांगजनों के लिए चौराहों पर बने जेब्रा क्रासिंग पर साइनेज और भवनों में रैंप की स्थापना की जा रही है। लोक निर्माण विभाग की ओर से 17 नगर निगम में 135 जेब्रा क्रासिंग पर साइनेज लगाने के लिए चिन्हित किया गया था, जो पूरा हो चुका है। साथ ही विभाग के नियंत्रित 119 भवनों को दिव्यांगजनों के लिए बाधारहित बनाया गया है। वहीं गौतमबुद्धनगर में 7 स्थानों पर जेब्रा कासिंग पर साइनेज लगाए गए हैं जबकि 2 भवनों को दिव्यांगजनों के लिए बाधारहित बनाया गया है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से 17 नगर निगम 54 स्थानों को रैंप बनाने के लिए चिन्हित किया गया है जबकि 49 स्थानों पर रैंप का काम पूरा कर लिया गया है। इसी तरह गौतमबुद्धनगर में एक स्थान को रैंप बनाने के लिए चिन्हित किया गया है, जिसे बनाने की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed