फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Case registered against former Chief Engineer of Firozabad Municipal Corporation for amassing di

Lucknow News : फिरोजाबाद नगर निगम के पूर्व मुख्य अभियंता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज

Mon, 18 Mar 2024 09:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 18 Mar 2024 09:57 PM IST
सार

विजिलेंस के आगरा सेक्टर ने शासन के निर्देश पर राकेश कुमार मित्तल की संपत्तियों की खुली जांच की थी, जिसमें उनकी कुल वैध आय से तीन गुना अधिक रकम से चल-अचल संपत्तियां अर्जित करने के पुख्ता प्रमाण मिले थे।

विज्ञापन
Lucknow News: Case registered against former Chief Engineer of Firozabad Municipal Corporation for amassing di
आय से अधिक संपत्ति के मामले में केस दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद नगर निगम के पूर्व मुख्य अभियंता राकेश कुमार मित्तल (अब सेवानिवृत्त) के खिलाफ विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया है। विजिलेंस के आगरा सेक्टर ने शासन के निर्देश पर राकेश कुमार मित्तल की संपत्तियों की खुली जांच की थी, जिसमें उनकी कुल वैध आय से तीन गुना अधिक रकम से चल-अचल संपत्तियां अर्जित करने के पुख्ता प्रमाण मिले थे। तत्पश्चात विजिलेंस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अनुमति शासन से मांगी थी।

विज्ञापन


बता दें कि शासन ने 10 जनवरी 2022 को राकेश कुमार मित्तल की संपत्तियों की खुली जांच करने का आदेश विजिलेंस को दिया था। जांच में पाया गया कि मेरठ निवासी फिरोजाबाद नगर निगम के तत्कालीन मुख्य अभियंता राकेश कुमार मित्तल ने समस्त वैध स्रोतों से 1.12 करोड़ रुपये अर्जित किए, जबकि उन्होंने चल-अचल संपत्तियों को अर्जित करने और भरण-पोषण में 3.62 करोड़ रुपये व्यय किए। इस तरह उन्होंने अपनी वैध आय से करीब 2.50 करोड़ रुपये अधिक व्यय किए।
विज्ञापन


जब इस अंतर के बारे में उनसे जवाब तलब किया गया तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। करीब दो साल तक चली खुली जांच के बाद विजिलेंस ने अपनी रिपोर्ट शासन को देकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू करने की अनुमति मांगी। शासन ने 20 फरवरी को अनुमति प्रदान कर दी, जिसके बाद विजिलेंस के आगरा सेक्टर ने राकेश कुमार मित्तल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed