{"_id":"656d764655735975bc0dc3a3","slug":"lucknow-news-car-ran-from-the-opposite-direction-hit-a-traffic-constable-driver-arrested-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : विपरीत दिशा से दौड़ाई कार,अवध चौराहे पर ट्रैफिक सिपाही को मारी टक्कर, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : विपरीत दिशा से दौड़ाई कार,अवध चौराहे पर ट्रैफिक सिपाही को मारी टक्कर, चालक गिरफ्तार
Mon, 04 Dec 2023 08:27 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 04 Dec 2023 08:27 PM IST
सार
लखनऊ में अवध चौराहे पर विपरीत दिशा में कार दौड़ाकर एक युवक ने ट्रैफिक सिपाही को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सिपाही सड़क पर गिर गया और कार चालक भाग निकला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
अवध चौराहा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ में अवध चौराहे पर विपरीत दिशा में कार दौड़ाकर एक युवक ने ट्रैफिक सिपाही को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सिपाही सड़क पर गिर गया और कार चालक भाग निकला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। घायल सिपाही का लोकबंधु अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया कि ट्रैफिक सिपाही अमित कुमार रविवार रात को अवध चौराहे पर ड्यूटी कर रहे थे। अमित बीच में खड़े होकर ट्रैफिक को चलाने में जुटे थे। इसी दौरान वीआईपी मार्ग से अवध चौराहे की तरफ विपरीत दिशा से एक कार आती दिखाई दी। अमित को पीछे से टक्कर मारती हुए आलमबाग की ओर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीसीपी ने बताया कि नंबर के जरिये कार को ट्रेस किया गया। जांच में पता चला कि विषेश्वर नगर आलमबाग निवासी अभिषेक दास कार चला रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल कराया जा रहा है। वह एक कार के शोरूम में सेल्समैन है।