फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : By the end of the month, there will be promotion for 1499 posts of Sub Inspector of Armed Polic

Lucknow News : महीने के अंत तक होगी सशस्त्र पुलिस बल के उप निरीक्षक के 1499 पदों पर पदोन्नति

Sun, 18 Sep 2022 08:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 18 Sep 2022 08:28 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार पिछले साल 25 अक्तूबर को सशस्त्र पुलिस बल और नागरिक पुलिस में पदोन्नति के अवसर को समानांतर करने के लिए उप निरीक्षक के 2999 पदों का सृजन किया गया था।

विज्ञापन
Lucknow News : By the end of the month, there will be promotion for 1499 posts of Sub Inspector of Armed Polic
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सशस्त्र पुलिस बल में मुख्य आरक्षी से उप निरीक्षक के 1499 पदों पर पदोन्नति इसी महीने के अंत तक पूरी कर ली जाएगी। इसके निर्देश प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने दिए हैं। उन्होंने एडीजी पीएसी को पत्र लिखकर कहा है कि 30 सितंबर तक पदोन्नति की कार्रवाई पूरी कर ली जाए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिछले साल 25 अक्तूबर को सशस्त्र पुलिस बल और नागरिक पुलिस में पदोन्नति के अवसर को समानांतर करने के लिए उप निरीक्षक के 2999 पदों का सृजन किया गया था। इसमें से आधे पदों को तो भर दिया गया, लेकिन शेष पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी थी। अब इसे पूरा करने के लिए शासन की ओर से कदम उठाए गए हैं और पदोन्नति की कार्यवाही 30 सितंबर तक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पीएसी की ओर से सभी जिलों व वाहिनियों से पदोन्नति के लिए अर्ह पुलिस कर्मियों के बारे में जानकारी मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed