{"_id":"670543c1f61ec66b4702262e","slug":"lucknow-news-businessman-s-daughter-committed-suicide-marriage-was-to-take-place-in-november-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : कारोबारी की बेटी ने की खुदकुशी, नवंबर में थी शादी, एक और युवक ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : कारोबारी की बेटी ने की खुदकुशी, नवंबर में थी शादी, एक और युवक ने जान दी
Tue, 08 Oct 2024 08:08 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 08 Oct 2024 08:08 PM IST
सार
लखनऊ में एक कारोबारी की बेटी ने सोमवार रात कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। उनकी नवंबर में शादी थी। आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ में नाका के राजेंद्रनगर इलाके में कारोबारी उमाशंकर मित्तल की बेटी नेहा (40) ने सोमवार रात कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। उनकी नवंबर में शादी थी। आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
कारोबारी के अनुसार, सोमवार रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए। मंगलवार सुबह बेटी काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली। खटखटाने पर कोई जवाब न मिलने पर धक्का देकर दरवाजा खोला गया तो उसका शव पंखे में फंदे के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन
इसके अलावा पारा के जलालपुर निवासी मनीष (23) का शव मंगलवार तड़के कमरे में फंदे से लटका मिला। वह अपने मामा हरेराम गिरी के घर पर मां के साथ रहकर मजदूरी करता था। पुलिस के अनुसार, वह कुछ महीनों से डिप्रेशन में था। इसी के चलते जान दे दी।
विज्ञापन