फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Bus rammed into container on Purvanchal Expressway, one dead

Lucknow News : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कंटेनर में घुसी बस, एक की मौत, 12 घायल, बस के पीछे टकराए चार अन्य वाहन

Thu, 25 Jan 2024 05:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 25 Jan 2024 05:40 PM IST
सार

घने कोहरे के चलते पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक में प्राइवेट बस जा घुसी। इस हादसे में बस परिचालक की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार 12 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस की खिड़की तोड़कर सभी लोगों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
Lucknow News: Bus rammed into container on Purvanchal Expressway, one dead
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

घने कोहरे के चलते बृहस्पतिवार सुबह गोसाईंगंज इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक में प्राइवेट बस जा घुसी। इस हादसे में बस परिचालक की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार 12 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस की खिड़की तोड़कर सभी लोगों को बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त बस के पीछे आ रहे तीन ट्रक और एक कार भी आपस में टकरा गए।

विज्ञापन


गोसाईगंज महुरा टोल प्लाजा से कुछ मीटर दूरी बृहस्पतिवार सुबह 8.30 बजे लखनऊ से बलिया जा रहा कंटेनर घने कोहरे के चलते आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। ट्रक चालक तो ट्रक लेकर भाग निकला,लेकिन कंटेनर क्षतिग्रस्त होने के चलते खड़ा हो गया। कंटेनर का चालक कुछ समझ पाता कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार में आ रही सवारियों से भरी निजी बस कंटेनर में घुस गई। हादसे के बाद के बस सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। बस में आगे बैठा कंडक्टर बिहार के चम्पारण निवासी सुरेंद्र सिंह (48) अंदर ही फंस गया। इस बीच तीन ट्रक और एक कार भी बस में पीछे से घुस गई, पर कोई घायल नहीं हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने खिड़की तोड़कर बस में सवार यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकाला। हादसे में कंडक्टर की सुरेंद्र सिंह मौत हो गई। वहीं बस सवार 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और छानबीन के बाद बस कंडक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


यह लोग हादसे में हुए घायल
बिहार के पटना निवासी अभिषेक (32),छपरा निवासी भिखारी भारती (55), हसनपुर निवासी अभिषेक (20) व गोपालगंज निवासी प्रमोद कुमार सिंह को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मामूली चोटिल मुजफ्फरपुर के संतोष कुमार, वीरेंद्र कुमार, उनकी बेटी ख़ुशबू, झांसी निवासी सूरज, पिपरा निवासी देवी, कुशीनगर सीमा देवी, सिवान के राजेश कुमार और उनके बेटे लालू को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। यात्रियों ने पुलिस को बताया कि बस राजस्थान के जयपुर से बिहार जा रही थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि कंटेनर और बस चालक गाड़ी छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर यातायात रहा बाधित
एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हुआ। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को खिंचवा कर किनारे करा कर और तब जाकर यातायात सामान्य हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed