फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Building demolished with eight floors instead of six, FIR against builder close to Mukhtar

Lucknow News : छह के बजाय आठ मंजिल तान दी बिल्डिंग, मुख्तार के करीबी बिल्डर पर एफआईआर

Thu, 30 Nov 2023 05:40 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 30 Nov 2023 05:40 AM IST
सार

मुख्तार अंसारी के करीबी एफआई बिल्डर ने नियमों को ताक पर रखकर इमारत का निर्माण कराया। एलडीए ने मामले का संज्ञान लेकर जांच की और अब कैसरबाग थाने में बिल्डरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Lucknow News: Building demolished with eight floors instead of six, FIR against builder close to Mukhtar
mukhtar ansari - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुख्तार अंसारी के करीबी एफआई बिल्डर ने नियमों को ताक पर रखकर इमारत का निर्माण कराया। एलडीए ने मामले का संज्ञान लेकर जांच की और अब कैसरबाग थाने में बिल्डरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बता दें कि एफआई बिल्डर द्वारा बनाए गये अपार्टमेंट में मुख्तार का आवास भी है।

विज्ञापन


एलडीए के अवर अभियंता इम्तियाज अहमद के मुताबिक 18 फरवरी 1997 में एफआई बिल्डर के निदेशक मोनिस इकबाल, भाई सिराज और सहयोगी माइकल को कैसरबाग इलाके में 23 हजार वर्ग मीटर जमीन पर अपार्टमेंट निर्माण की स्वीकृति दी गई थी। मानचित्र के तहत छह मंजिला इमारत में 72 फ्लैट बनाए जाने थे। जब निर्माण कार्य हुआ तो मानकों को ताक पर रख दिया गया। छह के बजाय आठ मंजिला बिल्डिंग तान दी गई। छत पर एक पेंटहाउस भी बनवाया गया। जिसकी स्वीकृति नहीं थी। 
विज्ञापन


मानक के अनुसार छोड़े जाने वाले सेटबैक पर भी आंशिक निर्माण कराया गया। कैसरबाग इंस्पेक्टर सुधाकर सिंह ने बताया कि अवर अवर अभियंता की तहरीर पर बिल्डर पर धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर इस्तेमाल करने व साजिश रचने की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है। एलडीए ने विभागीय स्तर पर की गई जांच से संबंधित दस्तावेज पुलिस को मुहैया कराए हैं। पुलिस विवेचना कर आरोपियों पर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस का जवाब तक नहीं दिया
एफआईआर के मुताबिक एलडीए के अफसरों को जब अवैध व मानकों को ताक पर रखकर बिल्डिंग का निर्माण कराए जाने की जानकारी हुई तो बिल्डर को नोटिस दिया गया। बिल्डर की तरफ से इस नोटिस का जवाब नहीं दिया गया। तब एलडीए ने अपनी जांच रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed