{"_id":"640f6a8c956de788110e4866","slug":"lucknow-news-brajesh-pathak-said-the-informer-scheme-is-not-being-implemented-properly-in-the-state-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुखबिर योजना: शिशु के लिंग की जांच करने वाले अल्ट्रासाउंड सेंटर व संचालकों पर कड़ी कार्रवाई करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुखबिर योजना: शिशु के लिंग की जांच करने वाले अल्ट्रासाउंड सेंटर व संचालकों पर कड़ी कार्रवाई करें
Tue, 14 Mar 2023 11:23 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:23 AM IST
सार
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश के सभी 75 जिलों के सीएमओ को ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लिंग की जांच करने वाले सेंटरों का पता बताने वाले लोगों को मुखबिर योजना का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि गर्भ में पल रहे शिशु के लिंग की जांच करने वाले अल्ट्रासाउंड सेंटर पर शिकंजा कसा जाए। मुखबिर योजना प्रभावी तरीके से लागू नहीं हो पा रही है। अधिकारी इसे गंभीरता से लें। ताकि, गर्भ में पल रहे शिशु के लिंग का पता लगाने वाले अल्ट्रासाउंड सेंटर व संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश के सभी 75 जिलों के सीएमओ को ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लिंग की जांच करने वाले सेंटरों का पता बताने वाले लोगों को मुखबिर योजना का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत मुखबिर योजना के लिए पर्याप्त बजट जारी किया गया है। प्रदेश में इसे प्रभावी तरीके से लागू किया जाए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अल्ट्रासाउंड का इस्तेमाल बीमारी का पता लगाने के लिए किया जाना चाहिए। गर्भस्थ शिशु के लिंग की पहचान करना अपराध है। ऐसा करने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाए। मुखबिरों को 40 हजार रुपये से लेकर 60 हजार रुपये तक पुरस्कार तक का प्रावधान है। निरीक्षण के समय यदि नियमों की अनदेखी मिलती है तो ऐसी दशा में केंद्र की सभी अल्ट्रासाउंड व गर्भधारण पूर्व अथवा प्रसव पूर्व लिंग की पहचान करने वाली सभी मशीनों को सील व सुबूतों को मूल रूप में जब्त किया जाए।
विज्ञापन