फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Brain hemorrhage to SP Dinesh Singh, Prabhakar Chaudhary sent to Bijnor

Lucknow News : एसपी बिजनौर दिनेश सिंह अस्वस्थ, शासन ने प्रभाकर को कैंप करने भेजा, दो महिला आईपीएस का भी तबादला

Thu, 16 Feb 2023 05:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 16 Feb 2023 05:48 PM IST
सार

दो आईपीएस का तबादला भी किया गया है। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त शिवा सिंह को कानपुर कमिश्नरेट भेजा गया है। इसी तरह कानपुर कमिश्नरेट में तैनात श्रुति श्रीवास्तव को वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Lucknow News: Brain hemorrhage to SP Dinesh Singh, Prabhakar Chaudhary sent to Bijnor
आईपीएस ऑफिसर - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

बिजनौर के एसपी दिनेश सिंह के अस्वस्थ होने केबाद शासन ने सीतापुर की 11वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक आईपीएस प्रभाकर चौधरी को बिजनौर कैंप करने भेजा है। दिनेश सिंह को बुधवार को ब्रेन हेमरेज की शिकायत के बाद मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी देखरेख के लिए उनकी पत्नी एसपी महोबा सुधा सिंह का अवकाश स्वीकृत कर दिया गया है। उनके स्थान पर मुरादाबाद में एसपी रेलवे अपर्णा गुप्ता को महोबा का अस्थायी प्रभार सौंपा गया है।

विज्ञापन


कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए बिजनौर भेजे गए प्रभाकर चौधरी वाराणसी, आगरा, मुरादाबाद समेत कई जिलों के पुलिस कप्तान रह चुके हैं। शासन ने उनको बिजनौर में कैंप करके कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन


इसके अलावा दो आईपीएस का तबादला भी किया गया है। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त शिवा सिंह को कानपुर कमिश्नरेट भेजा गया है। इसी तरह कानपुर कमिश्नरेट में तैनात श्रुति श्रीवास्तव को वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed