फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: BJP will deploy a team of 50 lakh workers at booths, will be deployed before elections

Lucknow News : भाजपा बूथों पर तैनात करेगी 50 लाख कार्यकर्ताओं की टीम, चुनाव से पहले होगी तैनाती

Mon, 27 Feb 2023 10:39 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 27 Feb 2023 10:39 AM IST
सार

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ पुनर्गठन और बूथ सशक्तीकरण का कार्यक्रम शुरू किया है। प्रत्येक बूथ पर 11 सदस्यों की टीम तैनात की जाएगी। टीम के प्रत्येक सदस्य को पार्टी के अलग-अलग कार्यक्रमों और अभियान की बूथ स्तर की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। एक बूथ पर करीब 1500 मतदाता मतदान करेंगे।

विज्ञापन
Lucknow News: BJP will deploy a team of 50 lakh workers at booths, will be deployed before elections

विस्तार

लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी 80 सीटों पर कमल खिलाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए भाजपा बूथों पर 50 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं की फौज तैनात करेगी। सभी लोकसभा क्षेत्रों के 161,203 लाख बूथों पर 17,73,233 बूथ कमेटी के सदस्य तैनात किए जाएंगे। वहीं प्रत्येक बूथ पर औसतन 25 पन्ना प्रमुख तैनात किए जाएंगे।

विज्ञापन


भाजपा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ पुनर्गठन और बूथ सशक्तीकरण का कार्यक्रम शुरू किया है। प्रत्येक बूथ पर 11 सदस्यों की टीम तैनात की जाएगी। टीम के प्रत्येक सदस्य को पार्टी के अलग-अलग कार्यक्रमों और अभियान की बूथ स्तर की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। एक बूथ पर करीब 1500 मतदाता मतदान करेंगे। मतदाता सूची के एक पन्ने में करीब 60 मतदाताओं के नाम हैं। ऐसे में प्रत्येक बूथ के लिए करीब 20 से 25 पन्ना प्रमुखों की तैनाती की जाएगी। प्रदेश में करीब 32 लाख से ज्यादा पन्ना प्रमुख तैनात किए जाएंगे। पन्ना प्रमुखों को उनके पन्ने में शामिल मतदाताओं से नियमित संपर्क करने, संगठन की गतिविधियों और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी उन तक पहुंचाने के साथ पार्टी को उस पन्ने के मतदाताओं का फीडबैक देने की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। पार्टी की ओर से सभी बूथ कार्यकर्ताओं और पन्ना प्रमुखों का डाटा भी तैयार किया जा रहा है। प्रदेश कार्यालय में इसके लिए कॉल सेंटर भी स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन


27 हजार अंशकालिक विस्तारकों की होगी तैनाती
बूथ सशक्तीकरण अभियान के लिए भाजपा की ओर से 27 हजार से अधिक शक्ति केंद्रों पर अंशकालिक विस्तारक तैनात किए जाएंगे। विस्तारक शक्ति केंद्रों में स्थित बूथों पर जाकर बूथ कमेटियों का गठन कराएंगे। साथ ही पन्ना प्रमुखों की तैनाती भी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बूथ पर 1500 मतदाता करेंगे मतदान
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के बाद 5 जनवरी को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार प्रदेश में 15,04,67,489 मतदाता हो गए हैं। पहले यूपी में एक मतदान केंद्र पर औसतन 1400 मतदाता मतदान करते थे। मतदान केंद्रों की संख्या 1.63 लाख से अधिक थी। कोरोना काल में एक बूथ पर 1200 मतदाता की औसत संख्या निर्धारित करने के बाद मतदान केंद्रों की संख्या 1.72 लाख तक हो गई थी। निर्वाचन आयोग ने अब प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या बढ़ाकर 1500 कर दी है। ऐसे में मतदान केंद्रों की संख्या घटकर 1,61,203 रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed