{"_id":"603ee18cb3e24b51d42964da","slug":"lucknow-news-bjp-mp-son-shot-at-in-night-out-of-danger","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: भाजपा सांसद के बेटे पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, साले से खुद पर चलवाई गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: भाजपा सांसद के बेटे पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, साले से खुद पर चलवाई गोली
Wed, 03 Mar 2021 09:39 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 03 Mar 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद का बेटा आयुष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के मड़ियांव क्षेत्र में मंगलवार की रात दो बजे भाजपा के मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष को गोली मार दी गई। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच में जुटी राजधानी पुलिस ने वारदात के तीन घंटे में ही गोली चलाने वाले आयुष के साले आदर्श को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आदर्श ने कुबूल किया कि कुछ लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने के लिए आयुष ने खुद पर गोली चलवाई थी।
विज्ञापन
डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर के मुताबिक सांसद कौशल किशोर व मलिहाबाद की विधायक जया देवी के घायल बेटे को डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताया है। उसके दाहिने तरफ सीने के नीचे गोली लगी थी। मड़ियांव थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया आरोपी
पुलिस ने बताया कि वारदात स्थल के पास एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आदर्श की पहचान हुई। इसके बाद कड़ाई से हुई पूछताछ में उसने मामले से पर्दा उठा दिया। आदर्श की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल बरामद कर ली गई है, वह किसकी है यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
अगर खुद पर गोली चलवाई तो गलत किया : सांसद
वारदात की सूचना पर ट्रामा सेंटर पहुंचे सांसद कौशल किशोर ने कहा कि मेरे बेटे ने जो मुझे बताया उसके मुताबिक उस पर कुछ हमलावरों ने फायरिंग की। अब अगर उसने साजिश करके खुद पर गोली चलवाई है, तो उसने गलत किया है। वह मेरे साथ नहीं रहता है और मेरा किसी से पारिवारिक विवाद नहीं है।
अगर खुद पर गोली चलवाई तो गलत किया : सांसद
वारदात की सूचना पर ट्रामा सेंटर पहुंचे सांसद कौशल किशोर ने कहा कि मेरे बेटे ने जो मुझे बताया उसके मुताबिक उस पर कुछ हमलावरों ने फायरिंग की। अब अगर उसने साजिश करके खुद पर गोली चलवाई है, तो उसने गलत किया है। वह मेरे साथ नहीं रहता है और मेरा किसी से पारिवारिक विवाद नहीं है।