फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Banke Bihari temple will have facade lighting, Rs 2.22 crore approved

Lucknow News : बांके बिहारी मंदिर की होगी फेसेड लाइटिंग, 2.22 करोड़ स्वीकृत, म्यूजियम में भी लगेगी लाइट

Wed, 06 Dec 2023 12:34 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 06 Dec 2023 12:34 AM IST
सार

मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के तहत मथुरा में लगभग 2.22 करोड़ रुपये से बांके बिहारी मंदिर और डेम्पियर नगर स्थित म्यूजियम की फेसेड लाइटिंग की जाएगी।

विज्ञापन
Lucknow News: Banke Bihari temple will have facade lighting, Rs 2.22 crore approved
बांके बिहारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के तहत प्रदेश की सभी विधानसभाओं में पर्यटन स्थल विकसित किए जा रहे हैं। इसके तहत मथुरा में लगभग 2.22 करोड़ रुपये से बांके बिहारी मंदिर और डेम्पियर नगर स्थित म्यूजियम की फेसेड लाइटिंग की जाएगी।

विज्ञापन


इसके पहले मथुरा में ही 4.59 करोड़ रुपये विभिन्न सड़कों पर प्रकाश व्यवस्था के लिए स्वीकृत हुए थे। हाथरस में 1.43 करोड़ रुपये से अमृत सरोवर के पर्यटन विकास के लिए मंजूर हुए थे। वहीं योजना के तहत लखनऊ के अलीगंज स्थित हनुमान जी मंदिर के पर्यटन विकास के लिए स्वीकृत की गई थी।
विज्ञापन


पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में पर्यटन के दृष्टिकोण से मथुरा-वृंदावन काफी महत्वपूर्ण है। योजना के तहत मथुरा में होने वाले काम की 50 प्रतिशत राशि राज्य सरकार और 50 प्रतिशत मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण मथुरा उपलब्ध करायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed