फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: ATS arrested six Rohingya and Bangladeshi nationals going to Jammu

यूपी एटीएस की कार्रवाई: कानपुर से पांच रोहिंग्या व एक बांग्लादेशी समेत आठ गिरफ्तार

Mon, 08 May 2023 09:52 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 08 May 2023 09:52 AM IST
सार

एटीएस उनके जम्मू जाने की वजह तलाश रही है। इनके पास से पैन कार्ड, 5 आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आयुष्मान भारत का कार्ड, ई-श्रम कार्ड, दो डेबिट कार्ड, दो मोबाइल, दो यूएनएचसीआर कार्ड, 12 रेल टिकट और 11,980 रुपये बरामद किए है।

विज्ञापन
Lucknow News: ATS arrested six Rohingya and Bangladeshi nationals going to Jammu
UP ATS

विस्तार

यूपी एटीएस ने कानपुर से पांच रोहिंग्या व एक बांग्लादेशी समेत आठ लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया है। इनमें चार महिलाएं व दो भारतीय नागरिक हैं। ये सभी कानपुर से दिल्ली के रास्ते जम्मू जा रहे थे। एटीएस उनके जम्मू जाने की वजह तलाश रही है। इनके पास से पैन कार्ड, 5 आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आयुष्मान भारत का कार्ड, ई-श्रम कार्ड, दो डेबिट कार्ड, दो मोबाइल, दो यूएनएचसीआर कार्ड, 12 रेल टिकट और 11,980 रुपये बरामद किए है। इन सभी के खिलाफ रविवार को एटीएस थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


एटीएस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बांग्लादेश में रह रहे रोहिंग्या नागरिकों से पैसा लेकर उनको अवैध रूप से सीमा पार कराकर भारत ला रहे हैं। इनमें से कुछ बांग्लादेश से कानपुर आए हैं। इनकी भाषा और तौर-तरीका संदिग्ध है। इस पर एटीएस की टीम झकरकटी बस अड्डे पहुंची और आठों संदिग्धों से पूछताछ की। इन लोगों ने बताया कि हम लोग रोहिंग्या नागरिक हैं। बांग्लादेश से सीमा पार करके भारत आए हैं। हम लोगों को दिल्ली जाना है, जहां से जम्मू जाने को बोला गया है। एटीएस को उनकी तलाशी में कुमारघाट से गुवाहाटी और गुवाहाटी से दिल्ली का रेल टिकट मिला।
विज्ञापन


त्रिपुरा के अनवर को किया गया सुपुर्द
पूछताछ में उन्होंने बताया कि बॉर्डर पार करने के बाद उनको त्रिपुरा के अनवर के सुपुर्द किया गया था। दो दिन तक अनवर के पास रहने के दौरान उनको भारतीय नागरिकता के फर्जी पहचान पत्र दिए गए। अनवर का ड्राइवर विमल मियां भी इस गिरोह में शामिल है। विमल उनको कुमारघाट रेलवे स्टेशन पर छोड़ने आया था, वहां मौजूद त्रिपुरा निवासी सुबीर सब्दाकर उनको दिल्ली ले जाने वाला था। वहीं गिरफ्तार जम्मू निवासी मो. जकारिया ने बताया कि रोहिंग्या युवती सबकुर नाहर को जम्मू में उसकी बहन यासमीन के पास छोड़ने जा रहा था। बाकी दो लड़कों और तीन लड़कियों मो. शोएब, नूर मुस्तफा, नूर हबीबा, रजिया और फारसा को भी जम्मू लेकर जाकर बसाने की तैयारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुए गिफ्तार
त्रिपुरा का उनाकोटी का सुबीर सब्दाकर, जम्मू के सांबा का मो. जकारिया, म्यांमार के मो. शोएब, नूर मुस्तफा, सबकुर नाहर, नूर हबीबा व रजिया और बांग्लादेश का फारसा शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed