फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : Atiq Ahmed's son will now be heard in the sessions court

Lucknow News : अतीक अहमद के बेटे की सुनवाई अब सत्र न्यायालय में होगी, देवरिया जेल में पीटने का मामला

Tue, 06 Sep 2022 12:00 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 06 Sep 2022 12:00 AM IST
सार

देवरिया जेल में बंद अतीक अहमद ने गुर्गों के जरिये  गोमती नगर स्थित ऑफिस से उसका अपहरण करवाया था। इसके बाद अतीक ने जेल में उसके साथ मारपीट की तथा सादे पन्ने पर दस्तखत करने को कहा था।

विज्ञापन
Lucknow News : Atiq Ahmed's son will now be heard in the sessions court
माफिया अतीक अहमद और उसका बेटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रॉपर्टी डीलर मोहित अग्रवाल का अपहरण कर देवरिया जेल ले जाकर मारपीट करने के मामले में आरोपी माफिया अतीक अहमद के बेटे मो. उमर के मामले की सुनवाई अब सत्र न्यायालय करेगी। इससे पहले सोमवार को आरोपी उमर को जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद मामले को सत्र न्यायालय के सुपुर्द किए जाने का आदेश सीबीआई की विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट समृद्धि मिश्रा ने दिया। अगली सुनवाई 13 सितंबर को होगी।

विज्ञापन


मालूम हो कि आरोपी मो. उमर ने 23 अगस्त को कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। 27 को सीबीआई ने उमर को मुकदमे से संबंधित दस्तावेजों की नकलें दी थीं। अब उमर को 13 सितंबर को सत्र न्यायालय में पेश किया जाएगा। अतीक अहमद सहित अन्य आरोपियों का मामला सुनवाई के लिए पहले ही सत्र न्यायालय भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


पत्रावली के अनुसार, 28 दिसंबर 2018 को कारोबारी मोहित जायसवाल ने कृष्णा नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि देवरिया जेल में बंद अतीक अहमद ने गुर्गों के जरिये  गोमती नगर स्थित ऑफिस से उसका अपहरण करवाया था। इसके बाद अतीक ने जेल में उसके साथ मारपीट की तथा सादे पन्ने पर दस्तखत करने को कहा था। इनकार पर अतीक, उसके बेटे उमर तथा गुफरान, फारुख, गुलाम व इरफान ने तमंचे-रॉड और पट्टे से उसे पीटा था। इसके बाद जबरन स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर बनवाकर 45 करोड़ की संपत्ति अपने नाम करा ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed