फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Assets worth Rs 4.33 crore of the company that spent cash in demonetization seized

Lucknow News : नोटबंदी में शेल कंपनियों में नगदी खपाने वाली कंपनी की 4.33 करोड़ की संपत्ति जब्त

Tue, 01 Oct 2024 07:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 01 Oct 2024 07:02 PM IST
सार

नोटबंदी के दौरान 23 शेल कंपनियां बनाकर 52 करोड़ रुपये की नगदी को बैंक में जमा करने वाली दिल्ली की जेआर सूद कंपनी की 4.33 करोड़ रुपये की संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को जब्त कर लिया।

विज्ञापन
Lucknow News: Assets worth Rs 4.33 crore of the company that spent cash in demonetization seized
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नोटबंदी के दौरान 23 शेल कंपनियां बनाकर 52 करोड़ रुपये की नगदी को बैंक में जमा करने वाली दिल्ली की जेआर सूद कंपनी की 4.33 करोड़ रुपये की संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को जब्त कर लिया। ईडी ने कंपनी की गुड़गांव स्थित रोजवुड सिटी के 781.78 वर्ग मीटर के आवासीय भूखंड को जब्त किया है।

विज्ञापन


बता दें कि ईडी ने नोएडा में नोटबंदी के दौरान एक्सिस बैंक में 23 फर्जी कंपनियों के 23 खाते खोलकर 52 करोड़ रुपये जमा करने के मामले में पुलिस में दर्ज एफआईआर के आधार पर मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। एफआईआर में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जाली दस्तावेजों और पहचान दर्शाकर खाते खोलने और उनका इस्तेमाल नोटबंदी में बंद किए गए 500 और एक हजार रुपये के नोटों को जमा करने के लिए किया था। बाद में कई लेयरिंग के माध्यम से उनकी वास्तविक संस्थाओं में स्थानांतरित कर दिया गया। ईडी की जांच से पता चला कि इन बैंक खातों का इस्तेमाल बंद हो चुकी मुद्रा को जमा करने के लिए किया गया था। बाद में इसे वापस करने के लिए फर्जी लेन-देन दर्शाए गए। कई संस्थाओं में से मेसर्स जेआर सूद एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड अंतिम लाभार्थियों में से एक थी। ईडी इस मामले की जांच अभी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed