{"_id":"6489f4ec1fc44aab3f0be835","slug":"lucknow-news-akhilesh-yadav-said-the-availability-of-electricity-is-only-on-paper-the-public-is-doing-trahi-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, बिजली की उपलब्धता सिर्फ कागजों पर, जनता कर रही त्राहि-त्राहि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, बिजली की उपलब्धता सिर्फ कागजों पर, जनता कर रही त्राहि-त्राहि
Wed, 14 Jun 2023 10:42 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 14 Jun 2023 10:42 PM IST
सार
कहा कि बिजली का महंगा बिल भरने के बाद भी लोग गर्मी में उबल रहे हैं। लोगों की परेशानियों से बेखबर भाजपा के नेता टिफिन खाने का नाटक कर रहे हैं। भाजपा सरकार छह साल से सत्ता में है, पर भाजपा ने बिजली संकट से उबारने के लिए कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में बिजली की उपलब्धता सिर्फ कागजों पर है। 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा करने वाली भाजपा सरकार में अघोषित बिजली कटौती के चलते जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बिजली का महंगा बिल भरने के बाद भी लोग गर्मी में उबल रहे हैं। लोगों की परेशानियों से बेखबर भाजपा के नेता टिफिन खाने का नाटक कर रहे हैं। भाजपा सरकार छह साल से सत्ता में है, पर भाजपा ने बिजली संकट से उबारने के लिए कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि रोजाना ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। लखनऊ तक में बिजली संकट है। जनता के दुख-दर्द से भाजपा का कोई रिश्ता नहीं है, इसलिए भाजपा की 6 साल की सरकार में एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं हुआ। समाजवादी सरकार में नई सौर ऊर्जा नीति की घोषणा के अतिरिक्त सोलर पॉवर प्लांट भी स्थापित किए गए थे।
विज्ञापन