फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Akhilesh Yadav said, SP will compete directly with BJP in civic elections

Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, निकाय चुनाव में भाजपा से सीधा मुकाबला करेगा सपा

Sun, 02 Apr 2023 11:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 02 Apr 2023 11:31 PM IST
सार

जारी बयान में सपा अध्यक्ष ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा के हर झूठ को उजागर किया जाएगा। भाजपा ने स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता को धोखा दिया है। नगरों में कूड़ा भरा पड़ा है। नालियों में गंदगी है। सफाई नहीं है। व्यापारी परेशान है। नगर निकाय चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।

विज्ञापन
Lucknow News: Akhilesh Yadav said, SP will compete directly with BJP in civic elections
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए पार्टी के कार्यकर्ता तैयार हैं। इस चुनाव में वे भाजपा से सीधा मुकाबला करेंगे। पार्टी अपने गठबंधन के सहयोगियों के साथ बातचीत कर चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन


जारी बयान में सपा अध्यक्ष ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा के हर झूठ को उजागर किया जाएगा। भाजपा ने स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता को धोखा दिया है। नगरों में कूड़ा भरा पड़ा है। नालियों में गंदगी है। सफाई नहीं है। व्यापारी परेशान है। नगर निकाय चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। एक अप्रैल से दवाइयां महंगी हो गई। इलाज महंगा हो गया। झूठ को सच दिखाने के लिए 200 करोड़ रूपये खर्च कर अमेरिकी एजेंसी की मदद ली जा रही है। 
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि ओलावृष्टि से किसानों की फसल तबाह हो गई है। भाजपा ने फसल बीमा का प्रचार किया था, लेकिन किसानों को कुछ नहीं मिल रहा है। भाजपा ने बीमा कम्पनियों का मुनाफा कराया लेकिन किसान की मदद नहीं हुई। आलू किसान बर्बाद हो गया। किसान को लागत भी नहीं मिल पा रही है। सरकार के पास गेहूं खरीद की कोई तैयारी नहीं है। न बोरा है और न अन्य इंतजाम। किसानों के धान, आलू की खरीद नहीं हुई, अब गेहूं के साथ भी वही हाल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed