फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Akhilesh Yadav said, communal and hate politics will end in the new year

Lucknow News :  अखिलेश यादव ने कहा, नए साल में खत्म होगी सांप्रदायिक व नफरती राजनीति

Tue, 03 Jan 2023 12:32 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 03 Jan 2023 12:32 AM IST
सार

सपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की आर्थिक, सामाजिक और कृषि नीतियां सुस्पष्ट हैं। सपा हमेशा छोटे और मध्यम उद्योगों को आगे को बढ़ावा देने की समर्थक रही है। यही उद्योग आज के वर्तमान आर्थिक परिवेश में सबसे ज्यादा रोजगार देते हैं।

विज्ञापन
Lucknow News: Akhilesh Yadav said, communal and hate politics will end in the new year
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सन 2023 की राजनीतिक संभावनाओं के चलते सन 2024 में सांप्रदायिक और नफरती राजनीति खत्म होगी और राष्ट्रीय राजनीति में समाजवादी विचारधारा का रास्ता प्रशस्त होगा। नववर्ष पर जारी बयान में अखिलेश ने कहा कि सपा को जब भी मौका मिला तो उसने देश की जनता के लिए सर्वहितकारी और सर्वोत्तम कार्य किए हैं। लेकिन सत्तासीन भाजपा सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर रही है। सपा लोकतंत्र, समाजवाद तथा धर्मनिरपेक्षता के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए संकल्पित है। इसीलिए देश के घटनाचक्र पर गहरी नजर रखने के साथ सपा राष्ट्रहित में मजबूती से राजनीतिक हस्तक्षेप करती रही है।

विज्ञापन

  
सपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की आर्थिक, सामाजिक और कृषि नीतियां सुस्पष्ट हैं। सपा हमेशा छोटे और मध्यम उद्योगों को आगे को बढ़ावा देने की समर्थक रही है। यही उद्योग आज के वर्तमान आर्थिक परिवेश में सबसे ज्यादा रोजगार देते हैं। पार्टी किसानों और सामाजिक न्याय के जरिए सभी वर्गों के उत्थान, कल्याण तथा उनके सपनों को साकार करने के लिए संकल्पित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed