फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Akhilesh Yadav met SPs in Mumbai, supporters waved Ambedkar's picture

Lucknow News : मुंबई में सपाइयों से मिले अखिलेश यादव, समर्थकों ने लहराया आंबेडकर का चित्र, पीडीए का गूंजा नारा

Mon, 10 Jul 2023 09:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 10 Jul 2023 09:51 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी की क्या रणनीति है, कभी-कभी किसी को समझ नहीं आता। बीजेपी इसी तरह काम करती है, समाज को तोड़ती है, बंटवारा करती है, उनकी हिस्सा छीन लेती है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रत्येक स्तर पर सिर्फ भ्रष्टाचार किया है। जलभराव से जनता परेशान है।
 

विज्ञापन
Lucknow News: Akhilesh Yadav met SPs in Mumbai, supporters waved Ambedkar's picture
मुंबई में सपाइयों से अखिलेश यादव ने की मुलाकात - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को मुंबई में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान उनके समर्थकों ने जहां भीम राव आंबेडकर का चित्र लहराया, वहीं पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक गठजोड़) के समर्थन में नारे भी गूंजे। अखिलेश ने उन्हें लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का संदेश दिया।

विज्ञापन


अखिलेश यादव मुंबई के सहारा होटल में एक निजी समारोह में शामिल हुए। इसी बीच उन्होंने कार्यकताओं से भी मिलने का समय निकाला। वह वहां कुल ढाई घंटे रुके। सपा के महाराष्ट्र के अध्यक्ष अबू आजमी ने बताया कि अखिलेश यादव के रूबरू होने से कार्यकर्ता काफी उत्साहित हुए। इसके परिणाम अगले चुनाव में देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन


उधर, अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रत्येक स्तर पर सिर्फ भ्रष्टाचार किया है। जलभराव से जनता परेशान है। गाजियाबाद की कालोनियों में 12 फिट तक पानी भर गया है। कई अस्पतालों में वार्डो के अंदर तक पानी भर गया है। लखनऊ में कई इलाकों में जलभराव के हालात बन गए। पशुओं को चारा भी नसीब नहीं हो रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी की क्या रणनीति है, कभी-कभी किसी को समझ नहीं आता। बीजेपी इसी तरह काम करती है, समाज को तोड़ती है, बंटवारा करती है, उनकी हिस्सा छीन लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस माहौल में लोकतंत्र की बात बेमानी
अखिलेश ने कहा कि जिस देश-प्रदेश में स्वस्थ व्यंग्य और कटाक्ष के लिए स्थान न हो, वहां समझ लेना चाहिए कि दूसरों को डराने वाली सत्ता स्वयं डरी हुई है। मदर ऑफ डेमोक्रेसी की बात इस माहौल में बेमानी जुमला लगती है। देश के प्रमुखतम संसदीय क्षेत्र में लोकतंत्र का ये हाल है तो बाकी देश में क्या होगा। यह बात ट्वीट के माध्यम से उन्होंने वाराणसी में महंगाई जैसे विषय पर सरकार का ध्यान आकर्षण करने वाले सब्जी वाले को थाने में बैठाने पर कही। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के गांव में लोग चारपाई पर मरीज को ले जाने के लिए मजबूर हैं। सपा सरकार में चलाई गई समाजवादी एंबुलेंस आज चल रही होती तो गांवों में ऐसे हालात न होते। तथाकथित डबल इंजन वालों की ये डबल विफलता है कि गांवों में न तो एंबुलेंस है और न ही सड़कें।


कासगंज के पीड़ित परिवार से मिलेगा सपा प्रतिनिधिमंडल
सपा का एक प्रतिनिधिमंडल 13 जुलाई को कासगंज जाकर आत्महत्या करने वाली नाबालिग बेटी के परिवारीजनों से मिलेगा। कासगंज के नगला मोतीनगर के भूप सिंह बंजारा की नाबालिग पुत्री के साथ हुए बलात्कार पर पुलिस की ओर से उचित कार्यवाही न किए जाने का आरोप है। इससे क्षुब्ध होकर पीड़ित ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। प्रतिनिधमंडल में विधायक अताउर्रहमान समेत प्रमुख नेता शामिल होंगे। उधर, समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के पूर्व सैनिकों ने प्रदेश भर में जिलेवार मासिक बैठक का आयोजन किया। इसमें नए प्राथमिक सदस्य बनाने के साथ उन्हें सैनिक प्रकोष्ठ की कैप के साथ सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed