फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Akhilesh targets BJP in Telangana rally, BJP spreads confusion and hatred

Lucknow News : तेलंगाना की रैली में भाजपा पर अखिलेश ने साधा निशाना, भ्रम और नफरत फैलाती है भाजपा

Wed, 18 Jan 2023 08:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 18 Jan 2023 08:21 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष ने कहा कि तेलंगाना में केसीआर सरकार ने बहुत काम किया है लेकिन उसका प्रचार ज्यादा नहीं हुआ है। इस सरकार ने किसानों के खेत तक और घरों तक जल पहुंचाने की व्यवस्था की, जिसकी नकल केंद्र की भाजपा सरकार कर रही है।

विज्ञापन
Lucknow News: Akhilesh targets BJP in Telangana rally, BJP spreads confusion and hatred
भारत राष्ट्र समिति की जन रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर के नेतृत्व में खम्माम शहर में आयोजित भारत राष्ट्र समिति की जन रैली में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी भ्रमजाल पार्टी है। वह भ्रम और नफरत फैलाती है। लोकतंत्र में विपक्षी नेताओं और सरकारों को जो मदद और सम्मान मिलना चाहिए, वह नहीं मिल रहा है। किसान, नौजवान सब परेशान है। उन्हें सपने दिखाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब भाजपा सरकार के 400 नहीं मात्र 399 दिन रह गए हैं। यह बचने वाली नहीं है। देश में जल्दी ही नई सरकार बनेगी।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि तेलंगाना में केसीआर सरकार ने बहुत काम किया है लेकिन उसका प्रचार ज्यादा नहीं हुआ है। इस सरकार ने किसानों के खेत तक और घरों तक जल पहुंचाने की व्यवस्था की, जिसकी नकल केंद्र की भाजपा सरकार कर रही है। भाजपा ने देश को विकास में पीछे किया है। हम सब मिलकर देश को आगे ले जाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्त्रस्म से देश को नया संदेश मिलेगा। तेलंगाना से भाजपा का सफया होने वाला है। उत्तर प्रदेश से भी भाजपा का सफाया होगा।
विज्ञापन


भाजपा सरकार विपक्ष के प्रति साजिशें रचती रहती है कि कैसे उन्हें दबाया जाए और विपक्षी नेताओं की छवि को धूमिल किया जाए। ऐसा भाजपा की सोची समझी रणनीति के तहत ही होता है। तमाम संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। न्याय फिर कहां से मिलेगा? भाजपा बुनियादी मुद्दों बेरोजगारी, महंगाई से मुंह चुराती है। इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का हैदराबाद सहित विभिन्न स्थानों पर स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री केसीआर ने मुख्यमंत्री आवास में अखिलेश यादव को अंगवस्त्र पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। सपा अध्यक्ष ने खम्माम शहर में श्री यदाद्री नरसिम्हा स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने वहां नेत्र चिकित्सा के मरीजों को चश्मा भी वितरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed