फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Akhilesh said, BJP government is ruining the country, BJP is set to withdraw

Lucknow News : अखिलेश ने कहा, देश को बर्बाद कर रही है भाजपा सरकार, भाजपा का हटना तय

Sun, 28 Aug 2022 09:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 28 Aug 2022 09:20 PM IST
सार

कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी है। समाजवादी पार्टी जनता के बीच जा रही है और जनता को हकीकत बता रही है।

विज्ञापन
Lucknow News: Akhilesh said, BJP government is ruining the country, BJP is set to withdraw
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश व प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। विकास के नाम पर एक भी कार्य नहीं हुआ है। यही वजह हैकि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए जनता तैयार है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी है। समाजवादी पार्टी जनता के बीच जा रही है और जनता को हकीकत बता रही है। कौन-कौन दल भाजपा से मिले हुए हैं और कौन भाजपा से लड़ रहे हैं, इसे जनता जानती है। उन्होेंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी एकता के प्रयास चल रहे हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और पश्चिम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार प्रयास कर रही है। बिहार में भी समीकरण बदला है और वहां के नेता भी प्रयास में शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसने नोटबंदी के समय कहा था कि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी खत्म होगी, लेकिन अभी तक इसके लिए कोई कदम नहीं उठाया। भाजपा अंग्रेजों की तरह डिवाइड एंड रूल की रणनीति पर काम करती है। भाजपा के इशारे पर वोटर लिस्ट से मतदाताओं के नाम काटे गए।  खासकर यादव और मुस्लिम मतदाताओं के वोट सूची से हटा दिए गए। चुनाव आयोग  की जिम्मेदारी है कि जो वोट बन गया है वह अंतिम सूची से न हटाए जाएं। लेकिन आयोग ने अपना काम नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed