फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Akhilesh said – BJP government did not give account of five years, beating for hundred days

Lucknow News : अखिलेश बोले- भाजपा सरकार ने नहीं दिया पांच साल का हिसाब, पीट रही सौ दिन का ढिंढोरा

Fri, 08 Jul 2022 11:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 08 Jul 2022 11:27 PM IST
सार

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की ध्वस्त कानून-व्यवस्था, कुशासन और भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए सौ दिन की उपलब्धियों का झूठा प्रचार शुरू किया है। इस सरकार ने सौ दिन में किसानों, नौजवानों, विद्यार्थियों व महिलाओं से किया कोई वादा पूरा नहीं किया।

विज्ञापन
Lucknow News: Akhilesh said – BJP government did not give account of five years, beating for hundred days
अखिलेश यादव।

विस्तार

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने जनता को अपने पांच साल का हिसाब नहीं दिया और अब सौ दिन का ढिंढोरा पीट रही है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने देश-प्रदेश में संकट पैदा कर दिया है। 

विज्ञापन


अखिलेश ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की ध्वस्त कानून-व्यवस्था, कुशासन और भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए सौ दिन की उपलब्धियों का झूठा प्रचार शुरू किया है। इस सरकार ने सौ दिन में किसानों, नौजवानों, विद्यार्थियों व महिलाओं से किया कोई वादा पूरा नहीं किया। सिर्फ सत्ता व प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग कर लोकतंत्र और संविधान को रौंदा है। विकास को रोका और स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि भ्रष्टाचार के चलते झांसी में एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उधर अब ललितपुर में कर्ज के बोझ से दबे किसान ने जहर खाकर जान दे दी है। इसी तरह आगरा में महंगाई व बेरोजगारी से त्रस्त एक परिवार के तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को नौकरी व रोजगार देने के झूठे दावे कर रही है। सरकार के सारे दावे कागजी और जनता को गुमराह करने वाले हैं। भाजपा ने पिछले पांच साल में समाज में नफरत फैलाने के अलावा कोई काम नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed