फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Akhilesh hints, SP will field many of its MLAs in Lok Sabha elections

Lucknow News : अखिलेश ने दिए संकेत, अपने कई विधायकों को लोकसभा चुनाव में उतारेगी सपा

Tue, 09 Jan 2024 09:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 09 Jan 2024 09:48 PM IST
सार

सपा प्रदेश मुख्यालय पर विधायकों के साथ-साथ वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे नेताओं को बुलाया गया था। अखिलेश ने कहा कि लोकतंत्र व संविधान को बचाने और भाजपा की साजिश करने की रणनीति से निबटने की जिम्मेदारी सपा को निभानी है।

विज्ञापन
Lucknow News: Akhilesh hints, SP will field many of its MLAs in Lok Sabha elections
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अपने कई विधायकों को लोकसभा चुनाव में उतारेगी। यह संकेत राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय पर हुई विधायकों की बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को उतनी ही सीटें दी जाएंगी, जितने पर उसके पास जीतने वाले प्रत्याशी होंगे। अपने नेताओं को अखिलेश ने बेरोजगारी और महंगाई सरीखे आमजन के मुद्दों पर ही केंद्रित रहने की सलाह दी। साथ ही कहा कि भाजपा के धर्म से संबंधित किसी मुद्दे में न फंसें। विधायकों से प्रत्याशियों के बारे में बंद लिफाफे में सुझाव भी लिए गए।

विज्ञापन


सपा प्रदेश मुख्यालय पर विधायकों के साथ-साथ वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे नेताओं को बुलाया गया था। अखिलेश ने कहा कि लोकतंत्र व संविधान को बचाने और भाजपा की साजिश करने की रणनीति से निबटने की जिम्मेदारी सपा को निभानी है। इसलिए 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने में कोई कसर नहीं छोड़नी है।
विज्ञापन


मायावती का करें सम्मान
बैठक में अखिलेश यादव ने कहा है कि मायावती उम्र में हमसे बड़ी हैं। वे बड़ी नेता हैं और हम सबको उनका सम्मान करना चाहिए।

स्वामी के बयानों पर जताई असहमति
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के धर्म के मुद्दे पर बयानों का मुद्दा एक बार फिर उठा। सूत्रों के मुताबिक बैठक में कई विधायकों ने स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयानों को लेकर शिकायत की। अखिलेश ने ऐसी बातें दोबारा न होने देने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed