फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Akhilesh again targeted the BJP government, campaigned with Dimple in MP

Lucknow News : अखिलेश ने भाजपा सरकार पर फिर साधा निशाना, एमपी में डिंपल संग किया चुनाव प्रचार

Thu, 09 Nov 2023 11:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 09 Nov 2023 11:10 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि हाथरस की बेटी के साथ बलात्कार और हत्या, लखीमपुर खीरी में किसानों की जीप चढ़ाकर हत्या, आईपीएस द्वारा वसूली और फिर महीनों फरार रहना, कानपुर में प्रशासन द्वारा गरीब की झोपड़ी पर बुल्डोजर चलाना और अग्निकाण्ड से मौत, बीएचयू में छात्रा के साथ अभद्रता ये सब घटनाएं भाजपा सरकार में हुई है।

विज्ञापन
Lucknow News: Akhilesh again targeted the BJP government, campaigned with Dimple in MP
अखिलेश यादव और डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के कारनामों से प्रदेश शर्मसार हो रहा है। हाथरस की बेटी के साथ बलात्कार और हत्या, लखीमपुर खीरी में किसानों की जीप चढ़ाकर हत्या, आईपीएस द्वारा वसूली और फिर महीनों फरार रहना, कानपुर में प्रशासन द्वारा गरीब की झोपड़ी पर बुल्डोजर चलाना और अग्निकाण्ड से मौत, बीएचयू में छात्रा के साथ अभद्रता ये सब घटनाएं भाजपा सरकार में हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार चलाने वाले खुद अपने मुकदमे वापस ले रहे हैं। जनता के टैक्स के पैसो से भाजपा का प्रचार कर प्रदेश की छवि को धूमिल कर रहे हैं। राज्य में कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हैं।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश में अखिलेश ने डिम्पल संग किया चुनाव प्रचार
मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार ने तेजी पकड़ ली है। गुरुवार को अखिलेश यादव के साथ सांसद डिम्पल यादव ने भी सभाएं की। दोनों ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस के विकल्प में समाजवादियों की मदद और सहयोग करेें। अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश की पन्ना विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी महेन्द्र के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित किया। राजनगर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बृजगोपाल उर्फ बबलू पटेल को भी जिताने की अपील की। अखिलेश ने कहा कि मुझे मध्य प्रदेश की जनता पर भरोसा है और समाजवादियों को अपने सिद्धांतों और कार्यक्रमों पर भरोसा है। सपा जातीय जनगणना के पक्ष में है। वह जातीय जनगणना से सामाजिक न्याय की लड़ाई के नारे को तभी सार्थक मानती है जब 27 प्रतिशत आरक्षण पिछड़ों को मिले।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि ये लड़ाई हजारों वर्ष पुरानी है। जब हमने अपना मुख्यमंत्री आवास खाली किया तो वर्तमान मुख्यमंत्री ने उसे गंगा जल से धुलवाया। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। प्रधानमंत्री कह रहे थे कि उनके कार्यकाल में 13 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर हुए हैं। इस हिसाब से मध्य प्रदेश में करीब एक करोड़ लोग तो गरीब नहीं रह गए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा ने कहा कि मध्य प्रदेश के अजयगढ़ जनपद पन्ना में अखिलेश यादव की प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकार के वेश में एक अपराधिक किस्म का संदिग्ध व्यक्ति पहुंच गया। मध्य प्रदेश की पुलिस इसकी जांच करें कि वह प्रेस कांफ्रेंस में कैसे पहुंचा? इस संदिग्ध व्यक्ति को राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा। सांसद डिम्पल यादव ने पिछोर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राजीव यादव के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक बराबरी की लड़ाई लड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed