फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Akhilesh accuses BJP of ignoring public interest, BJP wants to marginalize democracy

Lucknow News : अखिलेश ने कहा, लोगों को नौकरी न मिले, यह भाजपा की चाल, लोकतंत्र को हाशिए पर पहुंचाना चाहती है

Sun, 31 Jul 2022 10:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 31 Jul 2022 10:10 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष ने कहा कि चित्रकूट में इन दिनों भाजपा की मंथन, चिंतन, भोजन और विश्राम की कवायद चल रही है। यह चिंतन मनन अपनी नाकामियों को छुपाने और जनता को अपने छलबल से भ्रमित कर उससे वोट बटोरने तक सीमित है। भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के पास आठ साल में उपलब्धियों के नाम पर बताने को कुछ नहीं बचा है।
 

विज्ञापन
Lucknow News: Akhilesh accuses BJP of ignoring public interest, BJP wants to marginalize democracy
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सत्ता हासिल करने के बाद जनता को भूल गई है। उसका ताजा एजेंडा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र को हाशिए पर पहुंचाना है। वह सत्ता में अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए लोकतंत्र को नष्ट कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चित्रकूट में इन दिनों भाजपा की मंथन, चिंतन, भोजन और विश्राम की कवायद चल रही है। यह चिंतन मनन अपनी नाकामियों को छुपाने और जनता को अपने छलबल से भ्रमित कर उससे वोट बटोरने तक सीमित है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के पास आठ साल में उपलब्धियों के नाम पर बताने को कुछ नहीं बचा है।
विज्ञापन


भाजपा सरकार ने विकास की दिशा में एक भी कदम नहीं उठाया है। वह कभी चित्रकूट तो कभी अयोध्या, काशी और मथुरा का मुद्दा उठाकर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास करती है। भाजपा-आरएसएस के सांप्रदायिक एजेंडा से ही कट्टरपंथी संगठन उभर कर सामने आ आए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शसन में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। लेकिन यह मुद्दे उसके एजेंडे से गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर सरकार पर साधा निशाना
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लेखपाल भर्ती परीक्षा पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने ट्वीट किया कि लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया। अब तो लगता है कि अभ्यर्थियों का ये आरोप सच है कि सब भाजपा सरकार की ही चाल है, जिससे कोई भी परीक्षा पूरी न हो पाए। लोगों को नौकरी न मिले, जिससे युवा, पूंजीपतियों के यहां श्रमिक-चपरासी बन कर रह जाएं। भाजपा वेतन-पेंशन के खिलाफ है। इसी तरह दूसरे ट्वीट में उन्होेंने लिखा कि बुलडोजर के विरुद्ध जनता ने मुट्ठियां बांध ली हैं क्योंकि बुलडोजर की आड़ में धमकी देकर जो वसूली का दबा छिपा खेल चल रहा था, अब वो खुलकर लोगों के मकान दुकान तक पहुंच गया है। सत्ता के दंभ में डूबकर जन उत्पीड़न कर रही है भाजपा। ये याद रखें, जनता की ताकत से बड़ा कोई बुलडोजर नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed