फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News :Agriculture Minister Surya Pratap Shahi said, only farmers who get e-KYC will get Prime Minister's Award

Lucknow News : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा, ई केवाईसी कराने वाले किसानों को ही मिलेगी प्रधानमंत्री सम्मान निधि

Fri, 08 Jul 2022 01:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 08 Jul 2022 01:10 PM IST
सार

बुंदेलखंड के सात जनपदों में गोआधारित खेती कराई जाएगी । 68 करोड रुपए खर्च करके किसानों को प्रशिक्षण दिया गया है। गंगा के दोनों किनारों पर पांच 5 किलोमीटर क्षेत्र में खेती होगी। महाराष्ट्र में इसका प्रशिक्षण दिलाया गया है।

विज्ञापन
Lucknow News :Agriculture Minister Surya Pratap Shahi said, only farmers who get e-KYC will get Prime Minister's Award
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लोकभवन में पत्रकारों से बात करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि अब केवल उन्हीं किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दी जाएगी जो ई केवाईसी कराएंगे। उन्होंने कहा कि 77000 से ज्यादा मृतक किसानों के खातों में प्रधानमंत्री सम्मान निधि गई है उसका अभियान चलाकर जांच की जाएगी और यह पैसा रिकवरी कराया जाएगा।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि दो करोड़ 45 लाख किसानों के खातों में 45000 करोड़ से ज्यादा सम्मान निधि डाली गई है इसमें चार लाख नए लाभांश लाभार्थी जोड़े गए हैं। उन्होंने अन्य योजनाओं पर भी चर्चा की। बुंदेलखंड के सात जनपदों में गोआधारित खेती कराई जाएगी । 68 करोड रुपए खर्च करके किसानों को प्रशिक्षण दिया गया है। गंगा के दोनों किनारों पर पांच 5 किलोमीटर क्षेत्र में खेती होगी। महाराष्ट्र में इसका प्रशिक्षण दिलाया गया है। एफपीओ बनाने की तरफ भी सरकार बढ़ रही है बुंदेलखंड में खेत तालाब योजना के तहत 9000 से ज्यादा किसानों ने अपने पंजीकरण कराएं हैं । जिनमें 67 किसानों के सहमति प्रस्ताव बन रहे हैं मंत्री जी 100 दिन में सरकार की उपलब्धियों प्राप्ति पर अपना पक्ष रख रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed