{"_id":"650b19271cc546178f0c7933","slug":"lucknow-news-a-young-man-in-a-car-kidnapped-a-girl-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : दिनदहाड़े युवती का कार सवार युवक ने किया अपहरण, आरोपी युवक व युवती के मोबाइल फोन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : दिनदहाड़े युवती का कार सवार युवक ने किया अपहरण, आरोपी युवक व युवती के मोबाइल फोन बंद
Wed, 20 Sep 2023 09:39 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 20 Sep 2023 09:39 PM IST
सार
लखनऊ में जानकीपुरम इलाके में मंगलवार को दिनदहाड़े कार सवार युवक ने 24 साल की एक युवती का अपहरण कर लिया। आरोपी व युवती का मोबाइल फोन बंद हैं। युवती के भाई ने शमीम खान के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
युवती का अपहरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में जानकीपुरम इलाके में मंगलवार को दिनदहाड़े कार सवार युवक ने 24 साल की एक युवती का अपहरण कर लिया। आरोपी व युवती का मोबाइल फोन बंद हैं। युवती के भाई ने शमीम खान के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
युवती के भाई के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे उनकी बहन मां की दवा लेने गई थी। काफी देर तक नहीं लौटी तो मां ने उसको इस बारे में बताया। तलाश के दौरान वारदात का पता चलने पर ईडब्ल्यूएस 1/219 निवासी शमीम खान पर अपहरण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
डीसीपी उत्तरी कासिम आब्दी ने बताया कि तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं। पुलिस अपहरण की घटना को संदिग्ध मान रही है। साथ ही युवती व आरोपी युवक की कॉल डिटेल खंगाल रही है। डीसीपी का कहना है कि कॉल डिटेल से कुछ अहम जानकारी मिली है। जल्द ही युवती को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
दर्ज कराई थी छेड़छाड़ की रिपोर्ट
एसीपी अलीगंज आशुतोष कुमार ने बताया कि जांच में पता चला है कि अपहृत युवती ने वर्ष 2020 में आरोपी शमीम के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने चार्जशीट भी कोर्ट में लगाई थी। आरोपी शमीम और युवती एक-दूसरे को पहले से जानते हैं।