फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: 60 lakh swindler arrested after seven years in the name of getting petrol pump

Lucknow News : पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर 60 लाख ठगने वाला सात साल बाद गिरफ्तार

Mon, 02 Jan 2023 10:13 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 02 Jan 2023 10:13 PM IST
सार

डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक, अनीता का आरोप था कि ठाकुरगंज के गैलेक्सी अपार्टमेंट निवासी विपिन गुप्ता और इंदिरानगर के ज्योतिकुंज अपार्टमेंट निवासी मुकेश सक्सेना ने 60 लाख की ठगी की है।

विज्ञापन
Lucknow News: 60 lakh swindler arrested after seven years in the name of getting petrol pump
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये ठगने वाले बिल्डर मुकेश सक्सेना को सात साल बाद पुलिस ने रविवार को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। गोमतीनगर के विशालखंड निवासी अनीता सिंह ने जुलाई 2018 में हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया था। 

विज्ञापन


डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक, अनीता का आरोप था कि ठाकुरगंज के गैलेक्सी अपार्टमेंट निवासी विपिन गुप्ता और इंदिरानगर के ज्योतिकुंज अपार्टमेंट निवासी मुकेश सक्सेना ने 60 लाख की ठगी की है। 2015 में मुलाकात के दौरान मुकेश ने खुद को इंडियन ऑयल का अधिकृत कंसलटेंट बताया था। उसकी ब्ल्यू लैंड इंफ्रा डवलपर्स एंड कंसलटेंट्स नाम की कंपनी भी थी। 
विज्ञापन


मुकेश ने झांसा दिया था कि वह पेट्रोल पंप का अनुबंध कराता है। इस पर अनीता ने एक पेट्रोल पंप दिलाने के लिए कहा। कुछ दिन बाद मुकेश ने मधुरिमा रेस्टोरेंट के पास पंप का अनुबंध कराने का प्रस्ताव दिया और 1.75 करोड़ की मांग की। अनीता ने कई किस्तों में 60 लाख रुपये दिए थे। इसके बाद मुकेश का मोबाइल उठना बंद हो गया। परेशान होकर अमानत में खयानत और धोखाधड़ी केस दर्ज कराया। विवेचना के दौरान जाली दस्तावेज तैयार करने की धारा बढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अखिलेश मिश्रा के मुताबिक, मुकेश सक्सेना लखनऊ छोड़कर उत्तराखंड के देहरादून में जा बसा था। उस पर 15 हजार का इनाम भी घोषित था। सर्विलांस सेल ने उसकी लोकेशन की पुष्टी की। इस पर क्राइम ब्रांच व हजरतगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को शांतिनगर कॉलोनी में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed