फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: 48 flat jewel apartment of builder close to mafia Mukhtar Ansari will be demolished

Lucknow News : माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी बिल्डर का टूटेगा 48 फ्लैट वाला ज्वैल अपार्टमेंट

Tue, 06 Jun 2023 07:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 06 Jun 2023 07:41 PM IST
सार

बिल्डर को 30 दिन की मोहलत मिली कि वह मानचित्र के विपरीत किये गये अवैध निर्माण को खुद ही तोड़ ले, नही तो एलडीए बुलडोजर से तोड़ेगा, जिसका मेहताना भी चुकाना पड़ेगा। एलडीए कोर्ट ने यह आदेश 11 मई को किया, जिसकी 30 दिन की मियाद 10 जून को पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
Lucknow News: 48 flat jewel apartment of builder close to mafia Mukhtar Ansari will be demolished
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एलडीए कोर्ट ने अतीक अहमद के खास बिल्डर मो. मुस्लिम का आशियाना में व्यावसायिक केंद्र को सील करने के साथ ही पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी बिल्डर नदीम- उर-रहमान निवासी ग्रैंडयोर अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 303 बटलर पैलेस डालीबाग लखनऊ के द्वारा हजरतगज के जापलिंग रोड पर बनाए गए ज्वैल अपार्टमेंट को ध्वस्त करने का आदेश कर दिया है। ज्वैल अपार्टमेंट में कुल 48 फलैट है, जो सभी परिवारों से गुलजार हैं। 

विज्ञापन


बिल्डर को 30 दिन की मोहलत मिली कि वह मानचित्र के विपरीत किये गये अवैध निर्माण को खुद ही तोड़ ले, नही तो एलडीए बुलडोजर से तोड़ेगा, जिसका मेहताना भी चुकाना पड़ेगा। एलडीए कोर्ट ने यह आदेश 11 मई को किया, जिसकी 30 दिन की मियाद 10 जून को पूरी हो जाएगी। एलडीए कोर्ट को ज्वैल अपार्टमेंट के अवैध निर्माण को तोड़ने का आदेश करने के लिए लंबे समय तक सुनवाई करनी पड़ी। ज्वैल अपार्टमेंट में बेसमेंट (पार्किंग), भूतल के साथ ही पांच तल तक निर्माण किया गया है। बिल्डर ने संपूूर्ण भूखंड को एकल भूखंड दर्शाकर प्रस्तावति शमन मानचित्र कराया था।
विज्ञापन


ज्वैल अपार्टमेंट में यह खामियां
एलडीए टीम ने ज्वैल अपार्टमेंट का निरीक्षण किया, जिसमें और बहुत से खामियां पाई गई। ज्वैल अपार्टमेंट के चारों तरफ फायर वेंडर के आवागमन को सेटबैक को नहीं छोड़ा गया। स्थल पर स्वीकृत व शमन मानचित्र में बेसमेंट और ओपेन पार्किंग को दर्शाया गया। मगर, जांच में ओपेन पार्किंग नहीं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त की अपील में पहुंचा याजदान बिल्डर
एलडीए कोर्ट के द्वारा अप्रैल में याजदान बिल्डर के पांच अवैध अलाया अपार्टमेट को ध्वस्त करने का आदेश जारी किया गया था। दो अलाया अपार्टमेंट प्राग नरायन रोड, दो अलाया होम्स टावर डालीबाग एवं एक अलाया अपार्टमेंट पेपरमिल कॉलोनी महानगर क्षेत्र में हैं। याजदान बिल्डर इनको गिरने से बचाने के लिए मंडलायुक्त की अपील में पहुंचा है। इस सिलसिले में मंडलायुक्त ने एलडीए से जांच रिपोर्ट तलब की है।

लेसा के इंजीनियर भी फंसे
ज्वैल अपार्टमेंट को रोशन करने के लिए भी फर्जीवाड़ा किया गया था। जवाहर भवन उपकेंद्र से संबंधित जिन इंजीनियनरों ने अपने फायदे के लिए नियमों को दरकिनार करके 120 किलोवाट का बिजली कनेक्शन स्वीकृत किया वह भी फंसेंगे।


खाली कराएं जाएंगे फ्लैट
ज्वैल अपार्टमेंट के अवैध हिस्से को तोड़ा जाएगा। इस हिस्से पर बने फ्लैट में निवास करने वाले परिवारों से उसे खाली कराया जाएगा। यह कार्रवाई पुलिस प्रशासन के द्वारा की जाएगी। - रामशंकर, विहित प्राधिकारी जोन छह एलडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed