{"_id":"63e0bc23bb9d1c4d9747d1e2","slug":"lucknow-news-12-feet-tall-and-1200-kg-statue-of-laxman-installed-at-amausi-airport-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अमौसी एयरपोर्ट पर लक्ष्मण की 12 फीट ऊंची और 1200 किलो वजनी प्रतिमा लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अमौसी एयरपोर्ट पर लक्ष्मण की 12 फीट ऊंची और 1200 किलो वजनी प्रतिमा लगी
Mon, 06 Feb 2023 03:17 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 06 Feb 2023 03:17 PM IST
सार
12 फीट इस ऊंची प्रतिमा को छह फीट ऊंचे पैडस्टल पर लगाया गया है। इस तरह इसकी जमीन से कुल ऊंचाई 18 फीट हो गई है। प्रतिमा को स्थापित करने का काम सोमवार सुबह शुरू किया गया। प्रतिमा में लक्ष्मणजी धनुष-बाण हाथ में लिए हैं। पीठ पर तरकश भी है।
विज्ञापन
भगवान राम के अनुज लक्ष्मण की प्रतिमा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जी-20 शिखर सम्मेलन और इन्वेस्टर्स समिट से पहले चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के बाहर वीरवर लक्ष्मणजी की प्रतिमा सोमवार को स्थापित कर दी गई है। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही रुद्र मुद्रा में लक्ष्मण प्रतिमा को देखना अद्भुत होगा। इस प्रतिमा को नोएडा में विख्यात मूर्तिकार राम सुतार व उनके बेटे अनिल सुतार ने तैयार किया है।
विज्ञापन
इस 12 फीट ऊंची प्रतिमा को छह फीट ऊंचे पैडस्टल पर लगाया गया है। इस तरह इसकी जमीन से कुल ऊंचाई 18 फीट हो गई है। प्रतिमा को स्थापित करने का काम सोमवार सुबह शुरू किया गया। प्रतिमा में लक्ष्मणजी धनुष-बाण हाथ में लिए हैं। पीठ पर तरकश भी है। वनगमन के समय की इस प्रतिमा को वनवासी की वेशभूषा के साथ ही बनाया गया है। इसे कांस्य धातु से तैयार किया गया है।
विज्ञापन
इसका रंग कांस्य धातु के प्राकृतिक रंग में ही रखा गया है। रुद्र मुद्रा और कांस्य धातु का प्राकृतिक रंग ही इस प्रतिमा की खूबी है। एयरपोर्ट के बाहर मौजूद रोटरी पर यह लक्ष्मण प्रतिमा लगाई गई है। ऐसे में कानपुर रोड और एयरपोर्ट लिंक फ्लाईओवर दोनों तरफ जाने पर मेहमानों को यह दिखाई देगी। इसका कुल वजन करीब 1.5 टन है।
विज्ञापन