फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news 1.68 lakh crore investment proposals received before the Global Investors Summit

Lucknow: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले मिले 1.68 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 5.63 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

Sat, 03 Dec 2022 07:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 03 Dec 2022 07:37 AM IST
सार

राज्य की अर्थव्यवस्था को दस खरब अमेरिकी डॉलर का बनाने के लिए 10 से 12 फरवरी 2023 तक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जाएगा। निवेश सारथी पोर्टल पर 30 नवंबर तक कुल 472 निवेश प्रस्ताव मिले। इनमें से 140 प्रस्तावों पर विभिन्न विभागों ने एमओयू साइन किए हैं। इसके जरिए प्रदेश में 1,25,885 करोड़ रुपये का निवेश होगा। वहीं, पोर्टल पर करीब 315 प्रस्ताव ऐसे हैं, जिन पर एमओयू हस्ताक्षर होना है। 

विज्ञापन
Lucknow news 1.68 lakh crore investment proposals received before the Global Investors Summit
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन से पहले ही राष्ट्रीय व बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने प्रदेश में निवेश के लिए उत्साह दिखाया है। सरकार ने समिट के माध्यम से दस लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है। इनमें से 1.68 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। यही नहीं, 1,25,885 करोड़ रुपये के निवेश के लिए एमओयू भी हो चुके हैं। इससे 5,63,946 लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


राज्य की अर्थव्यवस्था को दस खरब अमेरिकी डॉलर का बनाने के लिए 10 से 12 फरवरी 2023 तक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जाएगा। निवेश सारथी पोर्टल पर 30 नवंबर तक कुल 472 निवेश प्रस्ताव मिले। इनमें से 140 प्रस्तावों पर विभिन्न विभागों ने एमओयू साइन किए हैं। इसके जरिए प्रदेश में 1,25,885 करोड़ रुपये का निवेश होगा। वहीं, पोर्टल पर करीब 315 प्रस्ताव ऐसे हैं, जिन पर एमओयू हस्ताक्षर होना है। 
विज्ञापन


इससे 1,68,759 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश होगा और 6,79,338 लोगों को रोजगार मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक छह प्रस्तावों की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। वहीं 30,395 करोड़ रुपये के तीन प्रस्ताव निरस्त किए गए हैं। जबकि चार प्रस्तावों में और जानकारी मांगी गई है। वहीं चार प्रस्ताव निवेशकों ने वापस ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेश सारथी पोर्टल का प्रयोग हो रहा सफल
योगी सरकार ने निवेशकों के लिए निवेश सारथी पोर्टल तैयार किया है। निवेशक इसके जरिए निवेश प्रस्ताव दे रहे हैं। संबंधित विभाग के नोडल अधिकारी निवेशकों को व्यापार व अन्य जरूरी जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। आधिकारिक रूप से पोर्टल के लॉन्च किए जाने के पहले ही सरकार को सवा लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिल गए थे।

सभी रियायतें व सहूलियतें मिलेंगी ऑनलाइन

सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में निवेश नीति के अनुसार निवेशक को रियायत व सहूलियतें देने के लिए निवेश मित्र पोर्टल बनाया है। पोर्टल निवेशकों को सभी रियायतें, सब्सिडी ऑनलाइन दिलाने की कार्यवाही करेगा। इससे निवेशकों को सरकारी कार्यालय के चक्कर नहींं लगाने पड़ेंगे।

बड़े निवेशक निवेश राशि रोजगार
एनआईडीपी डेवलेपर्स प्रा. लि. 30,000 2160
सिफी इंफिनिट स्पेस लि. 19,276 700
न्यूनॉव इंफोटेक प्रा. लि. 13,500 25000
ग्रीनको ग्रुप 13,085 300
सिटी गोल्ड इंडस्ट्रियल प्रा. लि. 11,700 30000
ग्रुप केआरएस नेटवर्क 10,000 1,00,000
जेएसडब्ल्यू नियो एनर्जी 6,096 45,000
मेगा लेदर क्लस्टर डेवलेपमेंट 5,820 2,50,000
(नोट : निवेश करोड़ रुपये में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed