फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow nagar nigam going to change garbage collection system

लखनऊ में अब नगर निगम कर्मचारी ही उठाएंगे घरों से कूड़ा, यूजर चार्ज भी वसूलेंगे

Thu, 09 Dec 2021 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
lucknow nagar nigam going to change garbage collection system
लखनऊ। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर निजी कंपनी ईकोग्रीन की शिकायतों को देखते हुए नगर निगम नया प्रयोग करने जा रहा है। इसमें नगर निगम के सफाई कर्मचारी ही घरों से कूड़ा उठाएंगे और यूजर चार्ज भी वसूलेंगे। इसकी शुुरुआत राजाराम मोहन राय वार्ड और कन्हैया माधवपुर वार्ड से की जाएगी। प्रयोग सफल रहा तो पूरे शहर में व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन

अभी निजी कंपनी ईकोग्रीन एनर्जी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करती है। इसे लेकर लगातार यह शिकायत आ रही है कि कंपनी के कर्मचारी सही से काम नहीं करते। यूजर चार्ज वसूली में भी धांधली करते हैं। अगस्त और सितंबर में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक के यूजर चार्ज का गबन करने का भी मामला सामने आया। इसके बाद नगर निगम प्रशासन बुधवार को शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष बैठक की। इसमें प्रस्ताव बना कि जिस समय वार्ड में सफाई का काम होगा, उसी समय कूड़ा कलेक्शन भी किया जाएगा। इसमें कार्यदायी संस्था के कर्मचारी लगाए जाएंगे, जो सफाई के साथ घरों से कूड़ा कलेक्शन भी करेंगे। इसके बाद वे इसे ईकोग्रीन की गाड़ी में ले जाकर डालेंगे। नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया कि अभी प्रयोग के तौर पर यह काम दो वार्ड से शुरू किया जाएगा। यह सफल रहा तो पूरे शहर में लागू किया जाएगा। नगर आयुक्त ने बताया कि उन्होंने शिवरी प्लांट का भी निरीक्षण किया। कंपनी को यहां डंप कूड़े का निस्तारण मार्च तक हर हाल में करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed