फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow nagar nigam giving salary to dead employee

स्वर्गवासी भी कर रहे लखनऊ नगर निगम में नौकरी, उठा रहे सैलरी

Mon, 18 Jun 2018 05:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 18 Jun 2018 05:22 PM IST
विज्ञापन
lucknow nagar nigam giving salary to dead employee
नगर निगम - फोटो : amar ujala

जो कर्मचारी दुनिया को अलविदा कह चुके हैं और जो रिटायर्ड हो चुके हैं, नगर निगम के रिकॉर्ड में वे अब भी नौकरी कर रहे हैं। इसकी जानकारी के बाद नगर निगम प्रशासन सकते में है।

विज्ञापन


इसका खुलासा बायोमीट्रिक अटेंडेंस को लेकर हो रही सख्ती के बाद सामने आई है। अब सवाल यह उठ रहा है कि कहीं रिटायर्ड और स्वर्गवासी हो चुके कर्मचारियों के नाम पर वेतन का फर्जीवाड़ा तो नहीं हो रहा था। इसको लेकर भी नगर निगम प्रशासन जांच कराएगा।
विज्ञापन


नगर निगम मुख्यालय में करीब तीन साल से बायोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू है। इसी के आधार पर कर्मचारियों को वेतन जारी किया जाता है।

हाल में हुई जांच में नगर निगम जोन एक के 12 से अधिक कर्मचारियों की हाजिरी बायोमीट्रिक सिस्टम पर नहीं मिली। इसके बाद जांच हुई तो एक नया घपला सामने आया। नगर निगम के रिकॉर्ड में वह भी अब तक नौकरी कर रहे हैं जिनकी मौत हो चुकी है या रिटायर्ड हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में था कर्मचारी और जारी हो रहा था वेतन

करीब तीन साल पहले नरेंद्र देव त्रिवेदी नाम का एक कर्मचारी जेल में था और नगर निगम से उसका वेतन जारी हो रहा था। यह पता तब चला जब समाचार पत्र में इस बारे में खबर छपी। उसके बाद नगर निगम प्रशासन को जानकारी हुई और उक्त कर्मचारी को निलंबित किया गया और उन कर्मचारियों से जवाब मांगा गया जो उसका वेतन पास कर रहे थे।

ये हैं रिटायर्ड और स्वर्गवासी कर्मचारी
सुफिया- स्वर्गवासी
रामकिशोर-स्वर्गवासी
रंजीत गौतम-स्वर्गवासी
कार्तिक भट्ट- स्वर्गवासी
सरस्वती- सेवानिवृत्त
कल्याण प्रसाद- सेवानिवृत्त
 

जल्द हटाया जाएगा नाम 

एक सप्ताह पहले ही जोन की जिम्मेदारी मिली है। बायोमीट्रिक अटेंडेंस रिकॉर्ड को लेकर रिपोर्ट बनवाई गई थी। इसमें कुछ ऐसे कर्मचारियों के नाम भी दर्ज हैं जो रिटायर्ड हो चुके हैं या मृत्यु हो चुकी है। ऐसे कर्मचारियों के नाम हटाने के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा गया है। लेखा विभाग को भी सूची भेज दी गई है।
कंवलजीत सिंह, जोनल अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed