{"_id":"5d93ad838ebc3e93d9658d3c","slug":"lucknow-nagar-nigam-compaign-lucknow-news-lko484672018","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह हटा और दोपहर में फिर हो गया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह हटा और दोपहर में फिर हो गया अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। नगर निगम ने दिन में होने वाले विरोध को देखते हुए मंगलवार को भीड़-भाड़ वाले इलाके लालबाग, अशोक मार्ग और हजरतगंज में सुबह सवेरे ही अतिक्रमण हटाने की नई ट्रिक अपनाई। लेकिन दुकानदारों ने इसे भी फेल कर दिया। सुबह जहां से अतिक्रमण हटाया गया वहां पर दोपहर को फिर दुकानें सज गईं। खास बात यह रही कि सड़क-फुटपाथ पर रोजगार करने वालों ने जब्त ठेले व गुमटी जुर्माना देकर नगर निगम से छुड़ाने के बजाय दूसरे ले आकर रोजगार शुरू कर दिया। इससे नगर निगम के अफसर भी हैरान हैं।
नगर निगम की टीम ने मंगलवार को लालबाग, अशोक मार्ग हजरतगंज के आसपास और पार्क रोड पर सुबह आठ बजे ही अतिक्रमण विरोधी अभियान चला दिया। सड़क-फुटपाथ और लालबाग व भोपाल हाउस के बरामदाें में जो भी अवैध कब्जे मिले उनको हटा दिया। वहां रखे ठेले, गुमटी, काउंटर आदि जब्त कर लिए। अभियान के दौरान 50 से अधिक कब्जे हटाए गए। दुकानदार आए नहीं थे तो दस्ते को विरोध भी नहीं झेलना पड़ा। ऐसे में जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो उनकी दुकान ही गायब थी। पता चला कि नगर निगम का अभियान चला था। अभियान में जब्त सामान नगर निगम एक-दो दिन बाद ही जुर्माना लेकर छोड़ता है। इसके कारण ज्यादातर दुकानदारों ने सामान छुड़ाने के बजाय नए ठेले-गुमटी लाकर फिर सड़क पर दुकानें लगा लीं। लालबाग, भोपाल हाउस, नाजा मार्केट के सामने, अशोक मार्ग पर आयकर कार्यालय की दीवार बाहर फुटपाथ, अशोक मार्ग, सप्रू मार्ग, कैपर रोड और त्रिलोकनाथ रोड पर दोपहर तक वही हाल हो गया। लालबाग में चाय वाले, गाड़ी सजावट की दुकानों, पूड़ी और भटूरे बेचने वालों की दुकानों का फिर कब्जा हो गया। नगर निगम के अफसरों ने कहा कि फिर कब्जे हटाए जाएंगे।
पटरी दुकानदार संगठन ने जताया विरोध
अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर पूर्वांचल पटरी दुकानदार कल्याण समिति ने विरोध किया है। समिति की आपात बैठक में पटरी दुकानदारों को फेरी नीति के तहत बिना बसाए अतिक्रमण के नाम पर हटाए जाने पर नाराजगी जताई गई। कहा कि जब तक दुकानदारों को बसाया न जाए उनको हटाया न जाए। बैठक में अशोक गुप्ता, अख्तर हुसैन, किशोर मोदी, राजेश, गोपाल, अंशुमान, विनोद मोदी, रजनी देवी, सुशील आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
नहीं होने देंगे अतिक्रमण
अब लगातार अभियान चलेगा। मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। सुबह अतिक्रमण हटाने के बाद फिर दोपहर में कई जगह दुकानदारों ने अतिक्रमण किया। यह स्थिति तब है जब सामान जब्त किया गया था, वह अभी छोड़ा नहीं गया है।
- राजेश सिंह, जोनल अधिकारी नगर निगम