फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Murder accused Arshad send to jail.

Lucknow: जेल भेजा गया मां और चार बहनों का हत्यारा अशरफ, वारदात के पहले पिलाई थी शराब

Thu, 02 Jan 2025 04:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 02 Jan 2025 04:34 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ के एक होटल में हुए सामूहिक हत्याकांड के आरोपी अरशद को जेल भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस उसके पिता की तलाश के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Lucknow: Murder accused Arshad send to jail.
आरोपी अरशद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के नाका के होटल शरणजीत में चार बहनों और मां की हत्या के आरोपी आगरा निवासी अरशद को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस अरशद को कस्टडी रिमांड पर लेगी। अब तक की पूछताछ में आरोपी ने हत्या का कारण नहीं बताया है। अरशद लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा। उधर, उसके पिता बदर का कुछ सुराग नहीं लग सका है।

विज्ञापन


पुलिस की चार टीमें बदर की तलाश में दबिश दे रही हैं। चारबाग स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से यह पता लगाया जा रहा है कि बदर किस ट्रेन से निकला था। इससे उसकी लोकेशन की जानकारी मिल जाएगी। आरोपी अपने साथ मोबाइल फोन लेकर नहीं गया है, जिससे पुलिस को उसको ट्रेस करने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ हत्याकांड: हत्याओं के बाद बाप को स्टेशन छोड़ा, जानिए दो दिनों में क्या कुछ हुआ होटल के कमरे में
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लखनऊ हत्याकांड: आगरा से अजमेर, फिर लखनऊ... पहले से रची थी हत्या की साजिश, इन सवालों के जवाब मिलने बाकी


पुलिस अरशद और बदर के रिश्तेदारों के बारे में भी जानकारी कर रही है ताकि उनसे भी पूछताछ की जा सके। बदायूं पुलिस से भी इस संबंध में संपर्क किया गया है। उधर, डॉक्टरों के पैनल से बृहस्पतिवार को पांचों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

पुलिस अरशद का फोन खंगाल रही है। आखिरी बार उसने किससे बात की थी, इसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है। बदर के पकड़े जाने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed