फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Municipal corporation employee shot, condition critical, car-riding miscreants carried out the incident

लखनऊ : नगर निगम कर्मचारी को मारी गोली, हालत गंभीर, कार सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Sun, 01 May 2022 10:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ 
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ  Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 01 May 2022 10:54 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, जिन पर आरोप लगाया है, उसमें रंजीत यादव, अजीत यादव उर्फ अज्जीपा, अजय यादव और रंजीत यादव का बेटा शक्तिमान यादव शामिल हैं। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस पुराने मामले से संबंधित सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
Lucknow: Municipal corporation employee shot, condition critical, car-riding miscreants carried out the incident
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ में बीबीडी के हासेमऊ गांव के प्रधान के बड़े भाई राजकरन यादव उर्फ गंगू को कारसवार बदमाशों ने रविवार रात साढ़े आठ बजे किसान पथ पर आनंदी वाटर पार्क के पास गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। वारदात के वक्त राजकरन गांव से शादी समारोह में शामिल होने के लिए कार से जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, गोली काफी नजदीक से मारी गई है। घायल राजकरन नगर निगम का कर्मचारी है। फिलहाल घायल के परिजनों ने चार लोगों पर आरोप लगाया है जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन


एडीसीपी पूर्वी सैय्यद कासिम आब्दी के मुताबिक, हासेमऊ के प्रधान राजकुमार यादव उर्फ बऊवा के बड़े भाई राजकरन यादव उर्फ गंगू रविवार रात करीब 8:30 बजे अपनी कार से किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। किसान पथ पर आनंदी वाटर पार्क के पास पहुंचे ही थे तभी एक कार परसवार चार बदमाशों ने घेर लिया। फायरिंग शुरू कर दी। राजकरन के मुताबिक, बदमाशों ने चार से पांच राउंड फायरिंग की है जिसमें एक गोली उनके दाहिने बांह पर लगी है। उन्होंने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर बीबीडी प्रभारी निरीक्षक अतुल सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे। वहां घायल राजकरन को राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया है। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


गांव के पुराने विवाद में वारदात की आशंका
पुलिस के मुताबिक, वारदात के पीछे गांव की पुरानी रंजिश सामने आ रही है। पुलिस इसी बिंदु पर पड़ताल कर रही है। घायल ने हासेमऊ गांव के रहने वाले चार लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, जिन पर आरोप लगाया है, उसमें रंजीत यादव, अजीत यादव उर्फ अज्जीपा, अजय यादव और रंजीत यादव का बेटा शक्तिमान यादव शामिल हैं। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस पुराने मामले से संबंधित सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की मां की हुई थी चार साल पहले हत्या
पुलिस के मुताबिक, 2018 में राजकरन पर हमला करने वाले रंजीत यादव की मां कमला देवी की हत्या की गई थी। इस मामले में हासेमऊ के प्रधान राजकुमार उर्फ बऊवा, राजकरन समेत छह भाई गिरफ्तार हुए थे। राजकुमार को इस मामले में छह महीने पहले ही जमानत मिली। वहीं राजकरन उर्फ गंगू भी कोर्ट से जमानत पर छूटा है। इस हत्याकांड में राजकरन के पिता का भी नाम सामने आया था। एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी के मुताबिक, पुलिस हर बिंदु पर पड़ताल कर रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed