फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow mohanlalganj candidates spending much amount on election

लखनऊ में इस क्षेत्र के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में उड़ाए सबसे ज्यादा रुपये

Wed, 15 Feb 2017 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 15 Feb 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
lucknow mohanlalganj candidates spending much amount on election
डेमो - फोटो : demo pic

मतदान तिथि नजदीक आते देख प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने प्रचार में दिल खोलकर खर्च करना शुरू कर दिया है। इसमें भी मोहनलालगंज के प्रत्याशी सबसे आगे निकल गए हैं।

विज्ञापन


सोमवार को राजधानी क्षेत्र की सभी नौ सीटों के प्रत्याशियों की ओर से दूसरे दौर के चुनाव प्रचार खर्च का ब्यौरा आय व्यय कमेटी के समक्ष प्रस्तुत करने के दौरान यह हकीकत सामने आयी।
विज्ञापन


आय व्यय कमेटी ने चुनावी हिसाब किताब परखा तो पता चला कि मोहनलालगंज क्षेत्र के सपा, बसपा व भाजपा समर्थित प्रत्याशी चुनाव प्रचार पर अब तक 25.74 लाख का खर्च कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें भाजपा समर्थित‌ ‌निर्दलीय प्रत्याशी आरके चौधरी ने सर्वाधिक 9.64 लाख, सपा प्रत्याशी अंबरीश पुष्कर ने 8.13 लाख और बसपा के राम बहादुर 7.97 लाख खर्च का ब्यौरा पेश किया है।

यह खर्च अन्य विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों द्वारा दर्शाए खर्च से कहीं अधिक बताया जा है। उधर खर्च के मामले में अब तक सबसे आगे चल रहे सपा प्रत्याशी अनुराग यादव व अपर्णा यादव ने 9 से 13 फरवरी तक के दूसरे दौर में खर्च में कुछ कटौती की है।

अपर्णा ने 5.53 लाख तो अनुराग यादव ने 8.09 लाख खर्च का ब्यौरा पेश किया है। दूसरे चरण में चौंकाने वाली यह रही कि भाजपा व बसपा के कुछ प्रमुख प्रत्याशी चुनावी खर्च के मामले में रालोद प्रत्याशी से भी पीछे चल रहे हैं। 

166 में से 131 ने ‌द‌िया खर्च का ब्यौरा

lucknow mohanlalganj candidates spending much amount on election
डेमो
आय व्यय कमेटी के प्रभारी व सीटीओ कलेक्ट्रेट कोषागार संजय सिंह ने बताया कि दूसरे दौर में 166 में से 134 प्रत्याशियों ने ही अपने चुनाव प्रचार खर्च का व्यय रजिस्टर शेडो रजिस्टर से मिलान व निरीक्षण के लिए प्रस्तुत किया।

इस दौरान पूर्व सीट से सपा-कांग्रेस गठबंधन से मैदान में डटे कांग्रेस के अनुराग भदौरिया ने 1.80 लाख और बसपा के सरोज कुमार शुक्ला ने 3.31 लाख के खर्च का विवरण सत्यापित कराया।

यहां से भाजपा प्रत्याशी आशुतोष टंडन दस्तावेजी कागजात अपूर्ण होने के कारण मंगलवार को व्यय रजिस्टर प्रस्तुत करेंगे। इसी तरह मध्य सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजेश पाठक ने 3.78 लाख, कांग्रेस के अब्दुल मारूफ खान ने 4.74 लाख, बसपा के राजीव श्रीवास्तव ने 1.98 लाख के चुनावी खर्च का हिसाब किताब प्रस्तुत किया।

सपा प्रत्याशी रविदास मल्होत्रा व्यय रजिस्टर सत्यापित कराने नहीं पहुंचे। कैंट सीट से प्रत्याशी बसपा के योगेश दीक्षित ने 4.54 लाख, सपा प्रत्याशी अपर्णा यादव ने 5.53 लाख, बीजेपी प्रत्याशी डा. रीता बहुगुणा जोशी ने 6.62 लाख और शिवसेना प्रत्याशी कुंवर गौरव उपाध्याय ने 3.63 लाख के खर्च का विवरण प्रस्तुत किया।

इसी तरह उत्तर विधान सभा से सपा सरकार के मंत्री व सीएम के करीबी सपा प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा 4.05 लाख का विवरण दर्ज करा खर्च में कटौती की। इसी सीट से भाजपा प्रत्याशी नीरज बोरा ने 3.24 लाख और बसपा के अजय कुमार श्रीवास्तव ने 3.61 लाख चुनाव खर्च दिखाया। 
 

रव‌िदास, शारदा सह‌ित 30 ने नहीं द‌िया ब्यौरा

lucknow mohanlalganj candidates spending much amount on election
डेमो
बीकेटी सीट से लोकदल के टिकट पर चुनाव लड़ रहे राजेंद्र यादव ने प्रचार खर्च में सभी प्रत्याशियों को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने 6.05 लाख खर्च विवरण दिया। सपा के गोमती यादव ने 4.33 लाख, बसपा के नकुल दुबे ने 5.41 लाख और भाजपा के अविनाश त्रिवेदी ने 3.56 लाख के खर्च को सत्यापित कराया।

पश्चिम सीट पर चुनाव प्रचार में 5.61 लाख खर्च कर बीजेपी के सुरेश श्रीवास्तव सपा के मो. रेहान 3.70 लाख व बसपा के अरमान खान 4.96 लाख से काफी आगे रहे जबकि सरोजनीनगर सीट से 8.09 लाख के साथ सपा के अनुराग यादव अन्य प्रत्याशियों पर खर्च के मामले में सबसे भारी पड़े। इनके इतर यहां से भाजपा प्रत्याशी स्वाती सिंह ने 5.54 लाख का खर्च ब्यौरा दाखिल किया है। 

दूसरे दौर के चुनावी खर्च का ब्यौरा व्यय रजिस्टर के माध्यम से प्रस्तुत करने में गैरहाजिर रहने वाले मध्य सीट से सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा, सरोजनीनगर से रालोद प्रत्याशी शारदा प्रताप शुक्ला और बसपा प्रत्याशी शिवशंकर सिंह सहित तीस निर्दलीय प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर 48 घंटे में व्यय रजिस्टर लेकर सत्यापित कराने को चेतावनी जारी की गयी है।

मुख्य कोषागार अधिकारी ने बताया कि सोमवार को कुछ प्रत्याशियों ने व्यय रजिस्टर प्रस्तुत करने को एक दिन की मोहलत भी मांगी। प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टर का तीसरे और दौर का सत्यापन अब मतदान से पहले 17 फरवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed