फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   accused of misdeeds two and half year old girl killed in an encounter in Lucknow

Lucknow News: ढाई वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में ढेर, भागने की फिराक में था

Fri, 06 Jun 2025 08:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 06 Jun 2025 08:59 AM IST
सार

लखनऊ में ढाई वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में ढेर हो गया। वह भागने की फिराक में था। इससे पहले ही पुलिस से सामना हो गया। 

विज्ञापन
accused of misdeeds two and half year old girl killed in an encounter in Lucknow
मौके पर मौजूद पुलिस टीम - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की तड़के पुलिस ने ढाई वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया। वह भागने की फिराक में था। इससे पहले की जिले की सीमा छोड़ता, उसका सामना पुलिस से हुआ।  

विज्ञापन


डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पांच जून की सुबह 10 बजे शिकायत मिली थी। इसमें बताया गया कि ढाई वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। मामले में केस दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गईं। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान दीपक वर्मा के रूप में हुई। पुलिस कमिश्नर को एक लाख रुपये का इनाम घोषित करने का प्रस्ताव दिया गया था। इनाम घोषित होने से पहले मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र में है। वह भागने की फिराक में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लग गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed