फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Miscreants in a Thar SUV robbed two people after offering them a lift; police arrested them, and the

Lucknow: लिफ्ट के बहाने थार सवार बदमाशों ने दो लोगों से की लूटपाट, पुलिस ने पकड़ा; पूछताछ सामने आया सच...

Thu, 05 Feb 2026 10:59 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 05 Feb 2026 10:59 PM IST
सार

लखनऊ में थार सवार बदमाशों ने लिफ्ट देने के बहाने दो लोगों से नकदी और मोबाइल लूट लिए। अलग-अलग इलाकों में हुई घटनाओं के बाद पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में अन्य वारदातों का भी खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Lucknow: Miscreants in a Thar SUV robbed two people after offering them a lift; police arrested them, and the
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

थार सवार लुटेरों ने लिफ्ट देने के बहाने से दो लोगों से नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया। बदमाश पीड़ित को रास्ते में उतार कर भाग निकले। एक घटना तीन फरवरी को सरोजनीनगर और दूसरी घटना 30 जनवरी को बख्शी का तालाब इलाके में घटी। दोनों ही मामलों में बृहस्पतिवार को लूट का केस दर्ज किया गया। पुलिस ने थार सवार कुछ बदमाशों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


बलराम पटेल की पत्नी किरन देवी के मुताबिक उनके पति बहराइच स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षक है। वह 30 जनवरी की सुबह बहराइच जाने के लिए कमता के पास साधन का इंतजार कर रहे थे। इस बीच एक थार सवार कुछ बदमाश वहां पहुंचे और बलराम को लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया। आरोपी उनको बक्शी का तालाब स्थित किसान पथ ले गए और रास्ते में उनसे मोबाइल फोन व 500 रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


बदमाशों ने उनको धमकी देते हुए उतार दिया और वहां से भाग गए। इस मामले में किरन ने चार फरवरी को बक्शी का तालाब पुलिस से शिकायत की। बृहस्पतिवार को बख्शी तालाब पुलिस ने थार सवार लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज किया। डीसीपी नॉर्थ गोपाल चौधरी ने बताया कि लुटेरों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरोजनीनगर की जयराजपुर कॉलोनी आए थे

इसके अलावा फिदा हुसैन के मुताबिक कुछ दिन पहले अपने रिश्तेदार से मिलने सरोजनीनगर की जयराजपुर कॉलोनी आए थे। तीन फरवरी को घर लौटने के लिए सुबह करीब नौ बजे वह स्कूटर इंडिया चौराहे पर सवारी का इंतजार कर रहे थे। तभी एक काली थार उनके पास आकर रुकी, जिसमें चालक सहित चार अन्य लोग सवार थे। चालक ने उन्हें कानपुर तक लिफ्ट देने की बात कही और वह थार में बैठ गए। थोड़ी दूर चलने पर आरोपियों ने थार को सुनसान रास्ते की ओर मोड़ दिया। उन्होंने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। 


बदमाशों ने फिदा हुसैन से 54 हजार रुपये नकद, एक कीमती घड़ी और मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद, वे उन्हें पीटते हुए जनसेवा केंद्र ले गए, जहां उन्होंने उनके खाते से ऑनलाइन एक लाख रुपये और निकाल लिए। देर शाम को आरोपी उन्हें कानपुर के रनिया में छोड़कर भाग निकले। घटना से बुरी तरह भयभीत फिदा किसी तरह घर पहुंचे और परिजनों को आपबीती सुनाई। बृहस्पतिवार को उन्होंने सरोजनीनगर थाने में लूट का केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति के मुताबिक लूट की धारा में केस दर्ज किया गया है।

थार सवार लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़े, पूछताछ जारी

बख्शी का तालाब और सरोजनी नगर इलाके में दो लोगों से हुई लूटपाट के मामले में थार सवार कुछ बदमाशों को हिरासत में लिया है। पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस के सूत्र बताते हैं कि बदमाशों ने एक फरवरी की सुबह भी सरोजनीनगर इलाके से एक टैंकर चालक कानपुर निवासी हृदय नारायण को लिफ्ट देने के बहाने से 60 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया था। बदमाश उनको सैरपुर इलाके में एक खेत में हाथ-पैर बांध कर फेंक गए थे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed