फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Middle-aged murdered by slitting his throat, lived outside the village by making a hut

लखनऊ : अधेड़ की गला काटकर हत्या, घर के बाहर मिला शव, गांव के बाहर झोपड़ी बनाकर था रहता

Fri, 28 Jan 2022 07:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 28 Jan 2022 07:07 PM IST
सार

परिजनों ने नशेबाजी के विवाद में पड़ोसी गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी  की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Lucknow: Middle-aged murdered by slitting his throat, lived outside the village by making a hut
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में इटौंजा थाना क्षेत्र के भिखारीपुर में शुक्रवार तड़के एक अधेड़ की गर्दन पर कुल्हाडी से वार कर हत्या कर दी गई। अधेड़ का शव झोपड़ी के बाहर पड़ा था। सुबह गांव वालों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने नशेबाजी के विवाद में पड़ोसी गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक वारदात स्थल से शराब की बोतलें व गांजे का चिलम बरामद हुआ है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


सीओ बीकेटी नवीना शुक्ला के मुताबिक शुक्रवार को थाना इटौंजा क्षेत्र के गांव भिखारीपुर निवासी अमृतलाल (53) की हत्या कर दी गई। अमृत लाल की नशेबाजी के चलते पत्नी से कई साल पहले तलाक हो गया था। नशेबाजी के चलते घर से अलग गांव के बाहर झोपड़ी बनाकर रहने लगा। जहां पर नशेबाजों का उठना बैठना था। मृतक के भाई राम विलास भाई ने अजय मिश्र गुड्डन नाम के युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। भाई के मुताबिक यह लोग रोज यहां गांजा व शराब पीने जुटते थे।  इस दौरान कई बार विवाद भी हुआ है। पीड़ित की तहरीर पर शुक्लानपुरवा निवासी अजय मिश्र के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन


नशे में कई बार हो चुका है हमलावर
पुलिस  के मुताबिक अजय मिश्र नशे का लती है और हमेशा कुल्हाड़ी लेकर चलता है। नशे में उसकी कई बार लोगों से विवाद हो चुका है। इस दौरान वह हमलावर हो जाता है। पिछले दिनों भी एक युवक के कुल्हाड़ी मार दी थी। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार के मुताबिक हत्या की सूचना पर मौके पर फोरेंसिक व डाग स्क्वायड की टीम भी बुलाई गई थी। मौके से कई साक्ष्य जुटाए गये हैं। सुबह लोगों ने सूचना दी कि मृतक मंदिर का पुजारी है। लेकिन यह पड़ताल में असत्य पाया गया। वह किसी भी मंदिर का पुजारी नहीं था, न किसी मंदिर में रहता था। एसपी के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी केलिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed