फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow metro will make gunjing easy.

गंजिंग को आसान बनाएगी लखनऊ मेट्रो, मौजूद होगी हर खास बात की जानकारी

Sun, 17 Feb 2019 05:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 17 Feb 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
lucknow metro will make gunjing easy.
- फोटो : amar ujala

मेट्रो के स्टेशन सफर के साथ गंजिंग की राह भी आसान करेंगे। गंजिग की शौकीन अब बिना जाम और झंझट में फंसे आसानी से मेट्रो हजरतगंज पहुंच सकेंगे। यहां पर क्या खास है, कहां जाएं, क्या खाएं आदि की तमाम जानकारी मेट्रो स्टेशन पर ही डिस्प्ले बोर्ड से यात्री को मिल जाएगी। किस स्टेशन पर मेट्रो के गेट किस-किस ओर से होंगे उसको वह प्लान भी एलएमआरसी की ओर से जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


नॉर्थ साउथ कॉरीडोर में चरण सिंह एयरपोर्ट से मुंशीपुलिया तक मेट्रो का रूट तैयार हो गया है।  चारबाग से आगे इस रूट पर कामर्शियल रन शुरू कभी भी शुरू हो सकता है। उसको देखते हुए ट्रायल पूरा करने के साथ ही स्टेशनों का काम भी पूरा कर लिया गया है। कुछ जगहों पर फिनिशिंग का काम चल रहा है।
विज्ञापन


एलएमआरसी की ओर से दावा किया गया है कि कॉरिडोर के सभी स्टेशनों के स्थान का चुनाव इस बात को ध्यान में रखते हुए किया गया कि शहर के सभी महत्वपूर्ण स्थल, मेट्रो स्टेशनों से करीब हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

हुसैनगंज स्टेशन पर उतरने पर इन जगहों पर आसानी से पहुंच सकेंगे

हुसैनगंज स्टेशन पर उतरने के बाद यात्री बड़ी ही आसानी से लाल कुआं, बर्लिंगटन चौराहा, सदर, ओसीआर, लाटूश रोड और अमीनाबाद पहुंच सकेंगे। हुसैनगंज इलाके में रिहायशी आबादी की बहुलता है और इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए मेट्रो सेवा की बदौलत यहां का यातायात पहले की अपेक्षा कहीं अधिक सुचारू रुप से चल सकेगा।

हुसैनगंज चौराहे पर खुलने वाला द्वार यात्रियों को हेविट रोड से होते हुए सीधे अमीनाबाद से जोड़ेगा। हुसैनगंज स्टैशन में तीन निकासी द्वार होंगे। ये द्वार ट्यूलिप होटल, त्रिपाठी मिष्ठान भंडार (हुसैनगंज चैराहा) और सीएमएस मुख्यालय पर खुलेंगे।

सचिवालय मेट्रो स्टेशन से इन जगहों पर पहुंचना होगा आसान
सचिवालय, बापू भवन, लोकभवन, विधानसभा, सहकारिता भवन, आकाशवाणी जाने वाले यात्री सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर उतरकर बड़ी ही सहजता के साथ अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इस मेट्रो स्टेशन पर निकासी के लिए चार गेट होंगे। ये एनआरसीबी, सहकारिता भवन, आंबेडकर भवन और बापू भवन की ओर खुलेंगे।

हजरतगंज स्टेशन से इन जगहों पर पहुंच होगी आसान

इस स्टेशन के जरिए यात्री जनपथ, कैथड्रल चर्च, जीपीओ, नरही, चिड़ियाघर, पार्क रोड, दारुलशफा, नाजा मार्केट, एलआईसी दफ्तर, साहू मार्केट, हलवासिया मार्केट, लालबाग और कालीदास मार्ग सहित कई प्रमुख इलाकों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। लखनऊ आने वाले पर्यटकों के लिए भी हजरतगंज हमेशा से ही आकर्षण का केंद्र रहा है।

ऐसे यात्रियों को शहर की भौगौलिक संरचना की कम जानकारी होती है। ऐसे में मेट्रो स्टेशनों पर विस्तृत जानकारी के साथ लगे मैप्स और गो स्मार्ट टूरिस्ट कार्ड की बदौलत पर्यटक भी पूरी सुरक्षा और सहूलियत के साथ शहर की सैर कर सकेंगे। हजरतगंज मेट्रो स्टेशन से यात्री डीआरएम ऑफिस, मेफेयर, चर्च और एलआईसी की ओर निकलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed