{"_id":"4a3e376a73f75680ad198dff1fa9f9f6","slug":"lucknow-metro-to-be-showcased-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपी, जनेश्वर और मेट्रो बनेंगे विकास के प्रतीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपी, जनेश्वर और मेट्रो बनेंगे विकास के प्रतीक
ऋषि मिश्र/लखनऊ
Updated Tue, 01 Oct 2013 06:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार नई दिल्ली के प्रगति मैदान में सजाए जाने वाले विश्व व्यापार मेले का यूपी पवेलियन लखनवी विकास की कहानी कहेगा।
विज्ञापन
जिसमें राजधानी की प्रस्तावित मेट्रो रेल परियोजना, जनेश्वर मिश्र लखनऊ पार्क और जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र को शामिल किया जाएगा। इन तीनों ही योजनाओं के मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे।
इसके अलावा प्रदेश में विकास को गति देने वाली कई परियोजनाओं को प्रदर्शन यूपी पवेलियन में किया जाएगा।
देश की राजनधानी के प्रगति मैदान में सजने वाले इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में लखनऊ मेट्रो को भी सजाया जाएगा।
नवंबर में होने वाले इस ट्रेड फेयर में दुनिया भर के अनेक देशों से आए विकास के नमूनों के बीच लखनऊ मेट्रो को बेहतरीन अंदाज में पेश किया जाएगा।
यहां बाकायदा एक यूपी पवेलियन लगेगा, जिसमें प्रदेश के विकास को दर्शाया जाएगा।
यह भी पढ़िए- जाइका से लिया जाएगा मेट्रो के लिए लोन
विज्ञापन
इस यूपी पवेलियन में जेपी सेंटर और जनेश्वर मिश्र पार्क के मॉडल भी प्रदर्शित किए जाएंगे। इस बारे में राज्य औद्योगिक निदेशालय ने सचिव आवास राजीव अग्रवाल से प्रस्ताव मांगा है।।
विज्ञापन
राजीव अग्रवाल के प्रस्ताव के आधार पर यूपी पवेलियन सजाया जाएगा। जिसमें मेट्रो के अतिरिक्त एलडीए के जेपी सेंटर और जनेश्वर मिश्र पार्क और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की योजनाओं का मॉडल भी पेश किया जाएगा।