{"_id":"66947943c5b055563a04e4ab","slug":"lucknow-metro-timings-of-lucknow-metro-changed-from-today-now-services-will-continue-till-this-time-in-the-n-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow Metro:आज से बदला गया लखनऊ मेट्रो का समय, अब रात में इस समय तक मिलती रहेंगी सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow Metro:आज से बदला गया लखनऊ मेट्रो का समय, अब रात में इस समय तक मिलती रहेंगी सेवाएं
Mon, 15 Jul 2024 06:50 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 15 Jul 2024 06:50 AM IST
सार
Lucknow Metro:लखनऊ मेट्रो के संचालन का समय बदल दिया है। जनता की मांग के अनुसार रात में ट्रेन के चलने की टाइमिंग को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
Lucknow Metro
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ मेट्रो का समय बढ़ा दिया गया है। सोमवार से मेट्रो रात 10:30 बजे तक चलेगी। अभी तक यह सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ही चलती थी। मेट्रो के जनसंपर्क विभाग के मुताबिक सोमवार से मुंशीपुलिया और अमौसी एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन से आखिरी मेट्रो रात 10:30 बजे रवाना होगी। इस बदलाव से उन लोगों को राहत मिलेगी जो देर रात तक सफर करते हैं। माना जा रहा है कि जनता की डिमांड पर यह फैसला कियाा गया है।
विज्ञापन
मुंबई की फ्लाइट कैंसिल, हंगामा
एयर इंडिया की लखनऊ से मुंबई जाने वाली फ्लाइट रविवार को तकनीकी खराबी आने के कारण कैंसिल कर दी गई। काफी देर से इंतजार कर रहे फ्लाइट के 181 यात्रियों को कैंसिलेशन की सूचना मिली तो वे नाराज हो गए और हंगामा करने लगे। उन्हें जैसे-तैसे शांत कराया गया। एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 626 अमौसी एयरपोर्ट से दोपहर दो बजे टेकऑफ करती है। रविवार को यात्री समय पर एयरपोर्ट पहुंच चुके थे और बोर्डिंग का इंतजार कर रहे थे। इस बीच एयरलाइंस काउंटर के कर्मचारियों ने बताया कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई है, जिसे विशेषज्ञ ठीक कर रहे हैं। कुछ देर में विमान रवाना होगा। घंटों बाद पता चला कि फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है। इससे यात्री नाराज हुए। एयरलाइंस के कर्मचारियों ने बताया कि यात्रियों को विकल्प दिए गए हैं। उन्हें नाश्ता भी कराया गया। कुछ को रमाडा होटल में ठहराया गया है। सोमवार की उड़ान से उन्हें मुंबई भेजा जाएगा। वहीं, कई यात्रियों ने आगे की तारीख में यात्रा का फैसला लिया।
विज्ञापन